
'परियों की कहानी जैसे घर...', सोशल मीडिया पर छाई पुल पर बसी बस्ती, जानें क्या है खास
AajTak
दुनियाभर में पुलों के ओर छोर पर छोटी मोटी दुकानें दिख जाती हैं लेकिन पुल के ऊपर ऐसा कुछ करने के बारे में भला कौन ही सोचता है. लेकिन चीन के एक शहर में तो पुल के ऊपर पूरी बस्ती ही बसी हुई है. नीचे नदी बह रही है और आस पास पहाड़ हैं. हाल में बिजनेस टाइकून हर्ष गोयंका ने इसको लेकर एक वीडियो शेयर किया तो ये और भी सुर्खियों में आ गई.
इन दिनों एक बस्ती सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. हाल में बिजनेस टाइकून हर्ष गोयंका ने इसको लेकर एक वीडियो शेयर किया तो ये और भी सुर्खियों में आ गई. दरअसल ये बस्ती आम जमीन पर नहीं बल्कि एक नदी के ऊपर खड़े पुल पर बनी हुई है. इस पुल पर बनी बस्ती के नीचे से खूबसूरत नदी बह रही है तो चारों ओर हरियाली से भरे पहाड़ भी नजर आ रहे हैं.
'यहां रहने के बारे में सोचिए...'
चीन के चोंगकिंग में ये बस्ती अपने तरह की पहली बस्ती है जिसमें पूरे पुल पर लाइन से रंग बिरंगे घर बने हुए हैं. हर्ष गोयंका ने हाल में इस बस्ती एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया और लिखा- यहां रहने के बारे में सोचिए. ये वीडियो बेहद खूबसूरत है. एक के बाद एक लाइन से बने रंग बिरंगे घर और उनके नीचे बहती नदी. मानो कोई बहुत महंगा होटल हो. हर्ष गोयंका का ट्वीट करना था कि लोगों ने धड़ाधड़ कमेंट करना शुरू कर दिया.
'परियों की कहानी जैसे घर'
कुछ लोग इस टाउनशिप को परियों की कहानी जैसा बता रहे हैं तो कुछ कह रहे हैं कि घर बनाने को जमीन मिलना इतना मुश्किल हो गया है तो क्या करें बेचारे लोग. एक शख्स ने लिखा- ये शानदार है लेकिन बस पिलर मजबूत होने चाहिए ताकि ये घर किसी दिन गिर न जाएं. एक ट्विटर यूजर ने लिखा- यहां रहना किसी एडवेंचर से कम नहीं है और इनकी खिड़कियों से दिखने का व्यू तो जबरदस्त होगा. एक ने लिखा- ऐसी जगह छोटा सा घर हो तो महल की क्या जरूरत?
शहर में हैं 13000 से अधिक पुल

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












