
परमाणु समझौते पर अमेरिका-ईरान वार्ता का दूसरा दौर आज, जिनेवा पहुंचे अराघची
AajTak
अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु समझौते पर दूसरे दौर की बातचीत आज जिनेवा में होगी. ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची वार्ता के लिए पहुंचे हैं, जबकि आईआरजीसी ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य में सैन्य अभ्यास शुरू किया है. बातचीत में प्रतिबंध, यूरेनियम भंडार और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दे केंद्र में रहने की संभावना है.
अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर चल रहे तनाव के बीच आज जिनेवा में दूसरे दौर की अहम बातचीत होने जा रही है. इस वार्ता से पहले ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची कूटनीतिक और विशेषज्ञ प्रतिनिधिमंडल के साथ जिनेवा पहुंच चुके हैं. इस बैठक को ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है जब दोनों देशों के बीच सैन्य और राजनीतिक दबाव लगातार बढ़ता दिख रहा है.
तेहरान के अनुसार यह वार्ता ओमान की मध्यस्थता में अप्रत्यक्ष रूप से आयोजित की जा रही है. वहीं वॉशिंगटन की ओर से संकेत दिए गए हैं कि परमाणु कार्यक्रम के अलावा बैलिस्टिक मिसाइल और क्षेत्रीय सहयोगी समूहों से जुड़े मुद्दे भी चर्चा में शामिल किए जा सकते हैं. अमेरिका की तरफ से मध्य पूर्व दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर वार्ता में हिस्सा लेने पहुंचेंगे. बताया जा रहा है कि वह सुबह 8 बजे तक जिनेवा पहुंचेंगे.
यह भी पढ़ें: US के साथ परमाणु वार्ता से पहले ईरान का शक्ति प्रदर्शन... होर्मुज स्ट्रेट में किया सैन्य अभ्यास
वार्ता से ठीक पहले ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने रणनीतिक महत्व वाले हॉर्मुज स्ट्रेट में सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है. यह जलमार्ग वैश्विक तेल आपूर्ति का करीब 20 प्रतिशत गुजरने का प्रमुख रास्ता है. ईरानी अधिकारियों का कहना है कि अभ्यास का उद्देश्य संभावित सुरक्षा और सैन्य खतरों से निपटने की तैयारी करना है, जबकि पहले भी तेहरान इस मार्ग को बंद करने की चेतावनी देता रहा है.
दूसरी वार्ता पर क्या है अमेरिकी-ईरानी नेताओं की उम्मीद?
इस बीच अराघची ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी प्रमुख से भी मुलाकात कर तकनीकी मुद्दों पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि वे एक न्यायसंगत और संतुलित समझौते के लिए ठोस प्रस्ताव लेकर आए हैं, लेकिन दबाव के आगे झुकना विकल्प नहीं है. दूसरी ओर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने उम्मीद जताई कि बातचीत से समझौते की दिशा में प्रगति हो सकती है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.







