
पत्रकार को अपशब्द कहने वाले Ajay Mishra Teni पर होगा एक्शन? देखें नकवी ने क्या दिया जवाब
AajTak
लखीमपुर हिंसा केस से जुड़े सवाल पर मंत्री अजय मिश्र टेनी ने अपना आपा खो दिया. पत्रकार ने बेटे को लेकर जब उनसे सवाल पूछा तो वो हर सवाल से बचते हुए नजर आए. इतना ही नहीं उन्हीं सवालों को लेकर उन्होंने पत्रकार का कॉलर तक पकड़ लिया. अजय मिश्र टेनी के इस बयानबाजी से संसद में घमासान मच गया है. विपक्ष ने उन्हें चारो रफ से घेर लिया है. विपक्ष ने सदन में मांग उठाई है कि अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त करना चाहिए. आजतक से बातचीत में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि जो भी कानून के तहत कारवाई होनी चाहिए वो हो रहा है. परिवार के पॉलिटिकल पाखंड की प्रयोगशाला Parliament को नहीं बनने देना चाहिए और ना बनने दिया जाएगा. देखें ये वीडियो.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












