
'पत्नी बीमार, बेटा विदेश में,' काम न आई सिसोदिया की दलील, जमानत पर 24 मार्च को फिर सुनवाई
AajTak
सिसोदिया के वकील मोहित माथुर ने कहा कि कोर्ट और जांच एजेंसियां किसी भी सरकार की बनाई गई नीति की जांच या समीक्षा नहीं कर सकती है. मोहित माथुर ने कहा कि उनकी पत्नी बीमार रहती है और उनकी देखरेख करने के लिए सिसोदिया के सिवा कोई नहीं है, बेटा विदेश में पढ़ता है. सीबीआई की तरफ से कहा गया कि मनीष सिसोदिया को जमानत न दी जाए. क्योंकि अगर उन्हें जमानत दी जाती है, तो सीबीआई की जांच प्रभावित होगी.
दिल्ली के आबकारी नीति से जुड़े मामले में आप नेता मनीष सिसोदिया को मंगलवार को भी जमानत नहीं मिली. हालांकि, जमानत याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के दौरान सिसोदिया की ओर से कई भावुक दलील दी गई, लेकिन उन्हें जमानत नहीं मिल सकी. सिसोदिया के वकील मोहित माथुर ने कहा कि उनकी पत्नी बीमार रहती है और उनकी देखरेख करने के लिए सिसोदिया के सिवा कोई नहीं है, बेटा विदेश में पढ़ता है. मनीष सिसोदिया की जमानत पर अब अगली सुनवाई 24 मार्च को होगी.
आज कोर्ट में सीबीआई की दलील पूरी हुई. सीबीआई की तरफ से कहा गया कि मनीष सिसोदिया को जमानत न दी जाए. क्योंकि अगर उन्हें जमानत दी जाती है, तो सीबीआई की जांच प्रभावित होगी. मनीष सिसोदिया प्रभावी व्यक्ति हैं और अगर वह जमानत पर बाहर आते हैं तो वह गवाहों और सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं.
सिसोदिया के वकील ने दी यह दलीलें वहीं, सिसोदिया के वकील मोहित माथुर ने कहा कि कोर्ट और जांच एजेंसियां किसी भी सरकार की बनाई गई नीति की जांच या समीक्षा नहीं कर सकती है. कोर्ट इस आधार पर भी किसी सरकारी नीति में दखल नहीं दे सकती है कि उसमें कोई गलती है. कोर्ट का काम सिर्फ ये देखना है कि किसी भी सरकारी नीति से किसी भी नागरिक का कोई मूल अधिकार प्रभावित तो नहीं हो रहा है.
सिसोदिया के वकील ने कहा, दिल्ली विधानसभा में सिर्फ 7 मंत्री हो सकते हैं. ऐसे में मनीष सिसोदिया द्वारा इतने मंत्रालयों को रखना लाजिमी है. इसको किसी अपराध या साजिश के तौर पर नहीं देख सकते हैं. लेकिन सीबीआई आधे भरे गिलास को आधा खाली दिखा रही है. जब मनीष सिसोदिया मंत्री थे पद पर थे तब तो सीबीआई ने गिरफ्तार नहीं किया. अब तो पद पर भी नहीं तो हिरासत में रखने का कोई मतलब नहीं है. सिसोदिया के वकील मोहित माथुर ने कहा कि उनकी पत्नी बीमार रहती है और उनकी देखरेख करने के लिए सिसोदिया के सिवा कोई नहीं है, बेटा विदेश में पढ़ता है.
क्या है आबकारी नीति घोटाला? दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने 17 नवंबर 2021 को नई एक्साइज पॉलिसी लागू की थी. दिल्ली सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी लाने को लेकर माफिया राज खत्म करने का तर्क दिया था. ये भी दावा किया गया था कि इससे सरकार के राजस्व में भी इजाफा होगा. जुलाई 2022 में दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव ने इस मामले में एलजी वीके सक्सेना को रिपोर्ट सौंपी थी. इसमें एक्साइज पॉलिसी में गड़बड़ी के साथ ही डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर शराब कारोबारियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का भी आरोप लगा था. इसी रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई ने 17 अगस्त 2022 को सिसोदिया समेत 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. 22 अगस्त को ईडी ने आबकारी नीति में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था. 6 महीने की जांच के बाद सीबीआई ने सिसोदिया को गिरफ्तार किया.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







