
पत्नी गई मायके तो हैवान बन गया पिता! पहले खिलाई मिठाई, फिर तीन बच्चों की ली जान, खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर
AajTak
पत्नी लड़ाई के बाद मायके चली गई तो एक पिता हैवान बन गया. उसने पहले दुकान से मिठाई लाकर बच्चों को खिलायी और फिर गला रेत कर उनकी हत्या कर दी. इसके बाद खुद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. आरोपी विनोथ कुमार ने पत्नी के अलग रहने से नाराज होकर यह कदम उठाया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.
तमिलनाडु में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने तीन मासूम बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी और खुद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. मामला पत्तुकोट्टई के पास पेरियाकोट्टई गांव का है. आरोपी विनोथ कुमार ने पत्नी के अलग रहने से नाराज होकर यह कदम उठाया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.
पहले मिठाई खिलाई, फिर रेत दिया गला
पुलिस के अनुसार, आरोपी विनोथ कुमार की शादी नित्या से हुई थी. दोनों के तीन बच्चे 11 साल की ओविया, 8 साल की कीर्ति और 5 वर्षीय ईश्वर थे. पिछले छह महीनों से दंपति के बीच मनमुटाव चल रहा था और वे अलग-अलग रह रहे थे. नित्या अपने मायके में रह रही थी, जबकि बच्चे विनोथ के साथ मधुकुर गांव में रहते थे.
बीते कुछ दिनों पहले विनोथ ने नित्या से सुलह करने की कोशिश की और उसे वापस घर आने के लिए कहा, लेकिन नित्या ने इनकार कर दिया. इसी बात से आहत होकर विनोथ ने शुक्रवार को अपने बच्चों के लिए मिठाई खरीदी, उन्हें खिलाया और फिर गला रेतकर तीनों की हत्या कर दी.
वारदात को अंजाम देने के बाद विनोथ ने खुद पुलिस के सामने जाकर सरेंडर कर दिया. मधुकुर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. पुलिस का कहना है कि घटना के वक्त घर में कोई और मौजूद नहीं था.
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












