
पत्नी अनुष्का शर्मा के मैगजीन फोटोशूट्स पर दिल हारे विराट कोहली, बोले-गॉर्जियस
AajTak
अनुष्का, विराट की क्वीन हैं तो उनका 'गॉर्जियस' कमेंट ही पत्नी के लिए उनके दिल का हाल जाहिर कर रहा है. विराट के अलावा नताशा पूनावाला और अथिया शेट्टी ने उन्हें स्टनिंग कहा है. रिया कपूर ने फायर इमोजी के साथ उन्हें कॉम्प्लीमेंट किया है.
अनुष्का शर्मा ने मैगजीन कवर से अपनी नई फोटोज शेयर की हैं. सॉफ्ट कलर्स, न्यूड मेकअप और शार्प एक्सप्रेशन में अनुष्का की ये फोटोज कहर ढा रही हैं. हार्पर्स बाजार इंडिया के लिए किए गए अनुष्का के इन मैगजीन फोटोशूट्स पर लोग तारीफों की बौछार कर रहे हैं. ऐसे में पति विराट कोहली कैसे पीछे रहते. उन्होंने भी अपनी पत्नी अनुष्का पर प्यार लुटाते हुए उन्हें 'गॉर्जियस' कहा है.
फैंस ने लुटाया प्यार
अनुष्का ने पहली फोटो में Panthère de Cartier Rings, Cartier और Ermenegildo Zegna का Kimono Pant-Suit पहना है. उनपर ये कलर और ये रंग खूब निखर रहा है. मानो इस आउटफिट पर अनुष्का ने चार चांद लगा दिए हों. उनके इस पोस्ट पर फैंस ने अनुष्का के लिए तारीफों के कसीदें पढ़ दिए हैं. किसी ने उन्हें क्वीन, किसी ने उन्हें ब्यूटीफुल, किसी ने स्टनिंग जैसे कमेंट्स किए हैं.
बर्थडे पार्टी में बैकलेस ड्रेस में छाईं Manushi Chhillar, सिजलिंग लुक पर फिदा हुए फैंस
हालांकि, विराट का कमेंट अनुष्का के लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है. अनुष्का, विराट की क्वीन हैं तो उनका 'गॉर्जियस' कमेंट ही पत्नी के लिए उनके दिल का हाल जाहिर कर रहा है. विराट के अलावा नताशा पूनावाला और अथिया शेट्टी ने उन्हें स्टनिंग कहा है. रिया कपूर ने फायर इमोजी के साथ उन्हें कॉम्प्लीमेंट किया है.
Britney Spears ने खो दिया अपना होने वाला बच्चा, मिसकैरेज के बाद की ये रिक्वेस्ट

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












