
पति संग बिग बॉस में जाना चाहती हैं राखी सावंत, बोलीं- सलमान खान उसे सुधारेंगे
AajTak
बिग बॉस में पिछले साल राखी की एंट्री धमाकेदार रही. उनकी एक्टिविटी ने फैंस को हंसा कर लोट-पोट कर दिया था. कभी राखी पर कोई भूत आ जाता, तो कभी उनका झगड़ा चर्चा का विषय रहा. खैर इस साल खुद राखी भी चाहती हैं कि उन्हें बुलाया जाए लेकिन वे इस शो में अकेले नहीं जाना चाहती हैं.
केवल फिल्मों में ही नहीं राखी असल जिंदगी में एंटरटेनर रही हैं. राखी अपनी हरकतों से फैंस और लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही हैं. हाल ही में राखी सारेगामा के डांस नंबर 'ड्रीम में एंट्री' में नजर आई थीं. एक इंटरव्यू के दौरान राखी ने इस प्रोजेक्ट की तारीफ करते हुए कहती हैं, 'इसे हर एज ग्रुप के लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है. म्यूजिक, लिरिक्स सभी इसमें उम्दा हैं.' बता दें, राखी बिग बॉस 14 के दौरान राखी की मौजूदगी ने शो को खासा इंट्रेस्टिंग बना दिया था. अब राखी की ख्वाहिश अगले सीजन में भी जाने की है. जाने क्यों? राखी चाहती हैं कि बिग बॉस के अगले सीजन में उन्हें दोबारा बुलाया जाए. हालांकि इस सीजन में वे अपने पति रितेश संग एंट्री लेना चाहती हैं. राखी कहती हैं, मैं चाहती हूं कि मेरा हसबैंड जाए, उसे सीखना और महसूस होना चाहिए कि उसने मुझसे शादी की है. मैं उसी के साथ जाना चाहती हूं. मैं चाहती हूं सलमान खान, बिग बॉस उनको अंदर जाकर सबक सिखाए. उसे समझ आनी चाहिए कि शादी के बाद वाइफ को ऐसे नहीं छोड़ सकते हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












