
पति राजीव से दूर दो कमरे के घर में रह रहीं चारु असोपा, दिया हाउस टूर, बोलीं- छोटा है लेकिन...
AajTak
चारु असोपा ने पति राजीव सेन का घर छोड़ अपने लिए एक अलग अपार्टमेंट ले लिया है. इस घर में एक्ट्रेस अपनी बेटी जियाना के साथ रह रही हैं. अपने इस छोटे-से आशियाने का टूर भी अब चारु ने दिया है. चारु का कहना है कि ये घर छोटा है, लेकिन उनके और उनकी बेटी के लिए काफी है.
सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और भाभी चारु असोपा की शादीशुदा जिंदगी में तूफान खड़ा हो रखा है. दोनों की शादी शुरू से ही मुश्किलों से भरी हुई है. कभी दोनों साथ आते हैं तो कभी तलाक लेने का ऐलान कर देते हैं. इन दिनों दोनों के बीच लड़ाई चल रही है. ये लड़ाई मीडिया में भी छाई हुई है. दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं और भला-बुरा कह रहे हैं. नौबत तलाक तक पहुंच ही गई है. इस बीच चारु ने राजीव का घर छोड़ दिया है.
चारु ने दिया घर का टूर
चारु असोपा ने पति राजीव सेन का घर छोड़ अपने लिए एक अलग अपार्टमेंट ले लिया है. इस घर में एक्ट्रेस अपनी बेटी जियाना के साथ रह रही हैं. अपने इस छोटे-से आशियाने का टूर भी अब चारु ने दिया है. उन्होंने अपने इस दो कमरे के मकान को फैंस को अंदर से दिखाया है. साथ ही बताया है कि वह इस घर में कैसे रह रही हैं. चारु का कहना है कि ये घर छोटा है, लेकिन उनके और उनकी बेटी के लिए काफी है.
चारु असोपा ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपना लेटेस्ट व्लॉग वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस कहती नजर आ रही हैं कि फैंस उनका घर देखना चाह रहे थे. चाहने वालों की डिमांड पर अब चारु, उन्हें अपना घर दिखा रही हैं. घर का टूर देते हुए चारु ने दिखाया कि उनके घर में एक लिविंग रूम और एक बेडरूम हैं. इसके साथ एक किचन और दो बाथरूम हैं. इन दोनों कमरों के साथ बालकनी लगी है, जहां से धूप सीधे घर के अंदर आती है.
चारु ने दिखाया कि हॉल को उन्होंने बेटी जियाना के खेलने का कमरा बना दिया है. यहां जमीन पर गद्दे डालकर वह खिलौनों के साथ खेला करती हैं. इस कमरे से बालकनी लगी है. बालकनी के पास ही चारु ने सोफा डाला हुआ है. ये जगह एक्ट्रेस का अपना फेवरेट स्पेस है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












