
'पति बाहर जाते हैं तब मैं मॉडलिंग करती हूं', किसान की पत्नी कमा रही लाखों
AajTak
किसान की पत्नी ने बताया कि वह अपनी तस्वीरें बेचकर एक हफ्ते में आठ लाख रुपए तक की कमाई कर लेती हैं. वहीं, खेती किसानी से भी उनकी अच्छी आमदनी होती है. महिला का कहना है कि उनके पति अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं. महिला सोशल मीडिया पर पॉपुलर है.
एक किसान की पत्नी, ऑनलाइन मॉडलिंग करती हैं. उनकी फोटोज वायरल हो गई हैं. किसान की पत्नी का कहना है कि वह अपनी तस्वीरें, फैन्स को बेचती हैं जिससे वह हफ्ते के 8 लाख रुपये तक कमा रही हैं.
किसान की पत्नी, हनी ब्रुक्स का कहना है कि उन्होंने अकेलापन दूर करने के लिए ऑनलाइन मॉडलिंग शुरू किया. हनी ने दावा किया कि ऐसा वह तब करती हैं, जब उनका किसान पति उनसे दूर होता है.
हनी ब्रुक्स (Honeyy Brooks) ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत के ग्रामीण इलाके में रहती हैं. उनका कहना है कि अकेलापन दूर करने के लिए उन्होंने एक सब्सक्रिप्शन आधारित साइट पर अकाउंट बनाया. जहां वह अपने फोटोज बेचती हैं.
उनके पति अक्सर काम के सिलसिले में 2 सप्ताह तक बाहर रहते हैं. वह इस दौरान खेती से जुड़ी चीजों और परिवार का भी ध्यान रखती हैं.
हनी ने कहा, 'मैं मां और पत्नी हूं. पति बाहर रहते हैं, लेकिन उनकी जिंदगी नन स्टॉप चलती रहती है.' खेतों में रहते हुए वह गायों, भेड़ों, बकरियों, मुर्गियों और बिल्लियों के साथ बिजी रहती हैं.
'काम के लिए हूं पैशनेट' हनी ने कहा कि वह अपनी जॉब के लिए बहुत ज्यादा पैशनेट हैं, उन्हें अपने काम पर गर्व हैं. वह फैन्स को हर सप्ताह नया कन्टेंट देने की कोशिश करती हैं. हनी टिकटॉक पर भी सक्रिय हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











