
पति के साथ Bigg Boss में एंट्री करेंगी राखी सावंत, शो में जल्द होगा धमाका
AajTak
राखी सावंत जल्द ही बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट 'बिग बॉस 15' में नजर आने वाली हैं. राखी के साथ उनके पति रितेश भी इस बार एंटर करेंगे. कई लोगों को लगता है कि राखी सावंत शादीशुदा नहीं हैं और रितेश केवल नाम भर हैं.
एक्ट्रेस राखी सावंत जल्द ही बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट 'बिग बॉस 15' में नजर आने वाली हैं. राखी के साथ उनके पति रितेश भी इस बार एंटर करेंगे. कई लोगों को लगता है कि राखी सावंत शादीशुदा नहीं हैं और रितेश केवल नाम भर हैं. इसके बारे में बात करते हुए राखी ने कहा कि मैं शादीशुदा हूं. आखिरकार रितेश के साथ मैं एंटर करूंगी और दुनिया इस बार उन्हें देखेगी. मैं बहुत खुश हूं और बीबी15 में अपनी जर्नी को लेकर काफी पॉजिटिव हूं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












