
पति की मौत पर नौकरी और 25 लाख दिलाने का दिया झांसा... फर्जी विधायक बनकर महिला से ठगे 18 लाख
AajTak
गुजरात के जूनागढ़ में पुलिस ने फर्जी विधायक बनकर ठगी करने वाले को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि इस आरोपी ने एक महिला को झांसा दिया था कि वह उसके पति की जगह उसकी नौकरी लगवा देगा, साथ ही 25 लाख की मदद भी दिलाएगा. ये झांसा देकर उसने महिला से 18.50 लाख रुपये ठग लिए थे.
गुजरात के जूनागढ़ में एक व्यक्ति फर्जी तरीके से विधायक (Fake MLA) बनकर लोगों को रौब दिखाता था. यह फर्जी तरीके से विधायक बनकर लोगों को झांसे में लेता था और फिर उनसे रुपये ऐंठता था. इस आरोपी के खिलाफ पांच लोगों ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. एसपी ने जांच कमेटी गठित कर दी है.
जानकारी के अनुसार, बीते 5 दिसंबर को फर्जी MLA राजेश जाधव को गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो कई खुलासे हुए. फर्जी MLA राजेश जाधव के खिलाफ अब तक चार मामले दर्ज हो चुके हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपी फर्जी तरीक से MLA बनकर लोगों से ठगी करता था, लूटता था. इसको लेकर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी राजेश जाधव कोराेना काल से इस तरीके से लोगों को ठग रहा है. उसने फर्जी MLA बनकर एक महिला की पति की मृत्यु के बाद उसे सहायता दिलाने और नौकरी का लालच देकर काफी पैसे ठग लिए.
मानावदर की महिला के साथ फर्जी विधायक ने की थी ठगी
मानावदर में कोरोना के दौरान एक महिला के पति की मौत हो गई थी. इसके बाद आरोपी उस महिला से मिला और खुद को विधायक बताते हुए 25 लाख रुपये की मदद दिलाने के साथ ही पति की जगह नौकरी दिलाने का झांसा दिया. इसके बाद उसने महिला से 18.50 लाख रुपये ऐंठ लिए.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







