
'पड़ोसी से अच्छे रिश्ते कौन नहीं चाहता लेकिन...', कश्मीर से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को दो टूक
AajTak
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रामबन में कहा कि भारत पाकिस्तान के साथ वार्ता शुरू करने के लिए तैयार है, लेकिन तब जब पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को रोक दे. उन्होंने PoK के निवासियों को भारत में शामिल होने की अपील की और उम्मीद जताई कि जम्मू-कश्मीर में विकास से वे भारत का हिस्सा बनना चाहेंगे.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को जम्मू कश्मीर के बनिहाल में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे. उन्होंने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर हमला किया और कहा कि भारत कभी आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में आतंकवाद पर लगाम लगाए तो भारत उसके साथ बातचीत करने के लिए तैयार है.
राजनाथ सिंह ने यह बात रामबन जिले के एक चुनावी रैली में कही, जहां वे बीजेपी उम्मीदवार मोहम्मद सलीम भट के लिए प्रचार करने पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर के लोगों की पीड़ा को समाप्त करना और क्षेत्र को संपन्न बनाना था.
यह भी पढ़ें: 'क्या हमें अफजल गुरु को माला पहनानी चाहिए थी?', राजनाथ सिंह का उमर अब्दुल्ला पर निशाना
पाकिस्तान को पहले आतंकवाद बंद करना होगा!
राजनाथ सिंह ने कहा, "हम किसी भी हालत में आतंकवादी गतिविधियों को स्वीकार नहीं करेंगे. कुछ लोग पाकिस्तान के साथ बातचीत की बात करते हैं. मैं कहता हूं कि पाकिस्तान एक काम करे, आतंकवाद का सहारा लेना बंद करे. कौन नहीं चाहेगा कि हमारे पड़ोसी देशों के साथ हमारे संबंध बेहतर हों? हम बेहतर संबंध बनाना चाहते हैं, लेकिन पहले उन्हें आतंकवाद बंद करना चाहिए. उसके बाद हम बात करेंगे..."
रक्षा मंत्री ने कहा, “पाकिस्तान एक काम करे, वो है आतंकवाद का समर्थन बंद करना. कौन नहीं चाहेगा कि पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते बेहतर हों? लेकिन सबसे पहले उन्हें आतंकवाद बंद करना होगा.” उन्होंने बताया कि जब पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को प्रायोजित करना बंद करेगा, तब भारत उनसे वार्ता शुरू करेगा.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












