
पटौदी पैलेस में क्यों बदल जाता है Soha Ali Khan का नाम? बोलीं- 'कुक मुझे वहां दूसरे नाम से पुकारता है'
AajTak
सोहा ने एक इंटरव्यू में कहा कि वे जब भी पटौदी पैलेस जाती हैं, उनके साथ मुंबई से उनका कुक भी साथ जाता है. सोहा कहती हैं 'मैं जब भी पटौदी जाती हूं, मैं अपने साथ मुंबई से हमारे कुक को भी साथ ले जाती हूं. यहां (मुंबई में) वो मुझे दीदी कहकर बुलाता है और वहां (पटौदी में) वो मुझे Soha Bia कहता है.
सैफ अली खान और सोहा अली खान बॉलीवुड के वो स्टार्स हैं जो नवाबी ताल्लुकात रखते हैं. वे अपने नवाबी स्टाइल को जीते भी हैं. गुरुग्राम में स्थित उनका पटौदी पैलेस अक्सर चर्चा में रहता है. सोहा अक्सर पटौदी पैलेस जाती हैं और वहां से तस्वीरें साझा करती हैं. लेकिन पटौदी पैलेस में जाने पर जो बदल जाता है वो है सोहा का नाम. एक्ट्रेस ने बताया कि उनका कुक मुंबई में उन्हें एक नाम से बुलाता है और पटौदी पैलेस में कुछ और नाम से. आइए जानते हैं सोहा को उनके कुक किस नाम से बुलाते हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












