
पटियाला बेब्स फेम अनिरुद्ध दवे हुए कोरोना निगेटिव? पत्नी ने बताई सच्चाई
AajTak
शुभी ने लोगों ने अनिरुद्ध के लिए दुआ करने की अपील की थी. इन सब खबरों के बाद अब जो लेटेस्ट खबर सामने आई वो ये कि अनिरुद्ध दवे कोरोना निगेटिव हो गए हैं.
पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित पटियाला बेब्स फेम टीवी एक्टर अनिरुद्ध दवे की खराब तबीयत को लेकर काफी खबरें सामने आई थीं. उनकी पत्नी शुभी आहूजा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अनिरुद्ध की तबीयत बिगड़ने और आईसीयू में एक्टर के एडमिट होने की जानकारी दी थी. शुभी ने लोगों से अनिरुद्ध के लिए दुआ करने की अपील की थी. इन सब खबरों के बाद अब जो लेटेस्ट खबर सामने आई वो ये कि अनिरुद्ध दवे कोरोना निगेटिव हो गए हैं. उनके फैंस के लिए ये राहत की खबर होती, लेकिन अनिरुद्ध की पत्नी ने एक्टर के कोरोना टेस्ट की खबर को खारिज कर दिया है.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












