
पटना: लालू-राबड़ी के घर के अंदर हंगामा, लोग बोले- 'चोर विधायक नहीं चाहिए'
AajTak
पटना में लालू-राबड़ी के आवास पर मखदुमपुर विधानसभा के सैकड़ों लोग घुसकर विधायक सतीश कुमार के खिलाफ हंगामा करने लगे. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उन्होंने विकास कार्य नहीं किया, इसलिए उन्हें दोबारा टिकट नहीं दिया जाए.
बिहार के खदुमपुर विधानसभा से राजद विधायक सतीश कुमार के विरोध में शनिवार को स्थानीय लोगों ने पटना स्थित लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के सरकारी आवास में घुसकर जमकर हंगामा किया. लोग विधायक को दोबारा टिकट न देने की मांग कर रहे थे. लोगों ने जोर से नारे लगाते हुए कहा कि चोर विधायक नहीं चाहिए, सतीश कुमार को हराना है.
भीड़ ने जताया विरोध मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र से आए सैकड़ों लोग अचानक लालू-राबड़ी के घर के अंदर घुस गए और नारेबाजी करने लगे. उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक सतीश कुमार ने क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं कराया और जनता की समस्याओं की अनदेखी की है. इस कारण उन्हें दोबारा टिकट नहीं दिया जाना चाहिए.
टिकट न देने की मांग प्रदर्शनकारियों ने पार्टी सुप्रीमो लालू यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से साफ कहा कि अगर राजद ने सतीश कुमार को टिकट दिया तो जनता इसका विरोध करेगी. लोगों का कहना था कि टिकट किसी ऐसे उम्मीदवार को दिया जाए जो क्षेत्र के विकास और जनता की भलाई के लिए काम करे. सतीश कुमार को चोर कहा.
घर के अंदर मचा हंगामा लालू-राबड़ी आवास पर अचानक हुए इस विरोध प्रदर्शन से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सुरक्षा कर्मियों ने लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर तक आवास परिसर में नारेबाजी और हंगामा होता रहा.
पार्टी में बढ़ी सिरदर्दी इस पूरे प्रकरण से राजद नेतृत्व की परेशानी बढ़ गई है. एक ओर चुनाव नजदीक हैं, दूसरी ओर टिकट बंटवारे को लेकर अंदरूनी विरोध तेज हो रहा है. पार्टी को अब यह तय करना होगा कि मखदुमपुर से मौजूदा विधायक को टिकट दिया जाए या किसी नए चेहरे को मौका मिले.
बिहार में कब है विधानसभा चुनाव? बिहार में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया अक्टूबर और नवंबर 2025 के बीच पूरी की जाएगी. इस चुनाव में राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर जनता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेगी. अभी तक चुनाव आयोग ने तारीखें घोषित नहीं की हैं, लेकिन मतदाता सूची अपडेट, चुनावी घोषणापत्र और मतदान प्रक्रिया की तैयारियां इसी समय के आसपास शुरू हो जाती हैं. चुनाव को लेकर राजनीतिक दल पहले से ही अपने उम्मीदवार तय करने और चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







