
पटना में मर्डर-सुसाइड केस : पत्नी की मौत, साली से शादी फिर हुआ था तलाक
AajTak
बिहार की राजधानी पटना (Bihar Patna) में गुरुवार की दोपहर तलाकशुदा पत्नी और बेटी की हत्या (Murder) के बाद एक शख्स ने खुद को गोली मार ली. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस की जांच में पता चला है कि इस घटना को पारिवारिक कलह की वजह से अंजाम दिया गया.
बिहार की राजधानी पटना (Bihar Patna) में गुरुवार की दोपहर एक बड़ी वारदात हो गई, जब एक शख्स ने अपनी तलाकशुदा पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी और फिर खुद को भी गोली मारकर अपनी जान ले ली. जिस शख्स ने अपनी तलाकशुदा पत्नी और बेटी को गोली मार दी, उसका नाम राजीव है. उसने तलाकशुदा पत्नी का नाम प्रियंका भारती और बेटी संस्कृति भारती की हत्या कर दी.
इस घटना की जांच में पता चला है कि प्रियंका सचिवालय में नौकरी करती थी. इस पूरे मामले की पटना पुलिस गहन जांच कर रही है. अब तक की जानकारी में हत्या के पीछे की जो वजह सामने आई है, वह दरअसल पारिवारिक कलह और राजीव की अपनी बेटी को अपने पास रखने की जिद थी.
पहली पत्नी की मौत के बाद साली से कर ली थी शादी
राजीव की पहली पत्नी की मौत के बाद उसने अपनी साली प्रियंका भारती से शादी कर ली थी, मगर उसके साथ भी उसके रिश्ते अच्छे नहीं थे. राजीव की बेटी संस्कृति भारती उसकी पहली पत्नी से जन्मी बेटी थी. कुछ वक्त पहले प्रियंका भारती ने राजीव से तलाक ले लिया था. वह अपनी मां के साथ अनिसाबाद स्थित पुलिस कॉलोनी में किराए के मकान में रहने लगी थी. राजीव की बेटी संस्कृति प्रियंका के साथ अपनी नानी के घर में रहती थी.
पिता के साथ भी अच्छे नहीं थे बेटी के रिश्ते
बताया जा रहा है कि संस्कृति के रिश्ते भी अपने पिता के साथ अच्छे नहीं थे. इसी कारण वह उनके साथ नहीं रहना चाहती थी. अपनी पारिवारिक जिंदगी और बेटी के खुद से दूर रहने को लेकर राजीव परेशान था. जांच में जो बात सामने आई है, उसके मुताबिक 3 दिन पहले प्रियंका अपनी मां और संस्कृति के साथ एक शादी में शामिल होने के लिए बेगूसराय गए थे, गुरुवार को वापस पटना लौटे थे. इस बात की जानकारी राजीव को हो चुकी थी कि प्रियंका और संस्कृति गुरुवार को पटना लौटने वाली थीं. उसने पहले ही उन दोनों की हत्या करने की साजिश रच डाली. उसने एक लोडेड पिस्तौल ली और पहले से उनके घर के बाहर घात लगाकर खड़ा हो गया था.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







