
पटना में अटल जयंती समारोह में 'ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम...' पर आपत्ति, गायिका को मांगनी पड़ी माफी
AajTak
पटना में भोजपुरी गायिका ने बापू का प्रिय भजन रघुपति राघव गाया. इस दौरान गायिका ने जैसे ही 'ईश्वर अल्लाह तेरो नाम...' लाइन गायी तो हंगामा होने लगा. पटना के अटल जयंती समारोह के कार्यक्रम में यह हंगामा हुआ जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे भी मौजूद थे.
बिहार में बुधवार को अटल जयंती समारोह के दौरान महात्मा गांधी के प्रिय भजन को लेकर विवाद हो गया है. पटना के बापू सभागार में अटल जयंती समारोह का आयोजन किया गया था. इस दौरान भोजपुरी गायिका देवी ने मंच से बापू का भजन 'ईश्वर अल्लाह तेरो नाम' गाया तो हंगामा मच गया.
पटना के बापू सभागार में अटल जयंती समारोह का आयोजन किया गया था. जैसे ही 'ईश्वर अल्लाह तेरो नाम' लाइन गायी गई तो कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया. ईश्वर अल्लाह नाम को लेकर कार्यक्रम में गायिका देवी का इतना विरोध हुआ कि उन्हें मंच से माफी मांगनी पड़ी.
चौबे ने लगाया जय श्री राम का नारा
इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे भी मंच पर गायिका देवी को हटाते हुए नजर आए. गायिका देवी को हटाकर अश्विनी चौबे खुद मंच से जय श्री राम का नारा लगाने लगे.
इस विवाद पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा, 'पटना में कल गायिका ने जब गांधी जी का भजन “रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम” गाया तो नीतीश कुमार के साथी भाजपाइयों ने हंगामा खड़ा कर दिया .. भजन से ओछी समझ के टुच्चे लोगों की भावनाएं आहत हो गयी.'

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












