
पटना की मेयर कैंडिडेट के पास कहां से आई AK-47 और इंसास राइफल? तस्वीरों से मचा बवाल
AajTak
Shweta Jha: हैरानी का बात यह है कि श्वेता झा मेयर पद की उम्मीदवार तो थी हीं, साथ ही वह मिसेज इंडिया रह चुकी हैं. अब ऐसे में सवाल खड़े होते हैं कि उनके हाथों में इंसास राइफल और Ak47 जैसे हथियार कहां से आए?
बिहार की राजधानी पटना की महापौर प्रत्याशी श्वेता झा के इंस्टाग्राम रील्स ने सनसनी मचा दी है. वीडियो और तस्वीरों में श्वेता अपने हाथों में पिस्टल और राइफल पकड़े नजर आ रही हैं. श्वेता झा मेयर पद की उम्मीदवार तो थी हीं, साथ ही वह मिसेज इंडिया रह चुकी हैं. अब ऐसे में सवाल खड़े होते हैं कि उनके हाथों में इंसास और Ak-47 जैसे हथियार कहां से आए?
हैरानी की बात यह है कि बीते दिनों पहले भी BJP नेत्री श्वेता झा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. उसमें श्वेता अपने हाथों में पिस्टल लेकर इंस्टा रील बना रही थीं. इसकी शिकायत राजधानी के अगमकुआं थाने में दर्ज हुई थी. उस वक्त भी बीजेपी नेत्री से पुलिस ने पूछताछ की थी.
अब फिर से एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उनके हाथों में इंसास और एके-47 जैसी गन देखी गईं. जानकारी के मुताबिक, आर्थिक अपराध इकाई (EOU) इस मामले की जांच में जुटी है. EOU ने श्वेता को अपने पास पूछताछ के लिए बुलाया है.
बता दें कि श्वेता झा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य भी हैं. श्वेता हाल ही में हुए पटना मेयर चुनाव में BJP प्रत्याशी थीं. लेकिन चुनाव जीतने में असफल रहीं. अब वायरल हुए एक वीडियो में श्वेता राइफल से निशान साधते हुए दिख रही हैं, तो दूसरे वीडियो में पोज देकर रील बनाते हुए दिख रही हैं.
BJP की नेत्री ने सारे वीडियो अपने ही इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं. एक वीडियो में बीजेपी नेत्री पिस्टल के साथ दिख रही हैं, उसी वीडियो में पीछे एक सरकारी जिप्सी भी दिख रही है.
अब ये सवाल उठता है कि आखिर ये राइफल किसकी है और वीडियोज किस जगह के हैं और वह हथियार दिखाकर क्या सिद्ध करना चाहती हैं?

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












