
पंजाब में AAP को बंपर जनादेश, संसद में भी ताकतवर हो जाएगी अरविंद केजरीवाल की पार्टी
AajTak
पंजाब में जारी मतगणना में आम आदमी पार्टी बहुमत के करीब नजर आ रही है. आप के चुनाव जीतने पर पार्टी को दोहरा फायदा होगा. अप्रैल में राज्यसभा में पंजाब के 5 सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है. इस पर आप के प्रत्याशियों की एंट्री हो सकती है.
पांच राज्यों की चुनावों के बीच जारी मतगणना के बीच पंजाब में आम आदमी पार्टी बहुमत में पहुंचती नजर आ रही है. शुरुआती रुझानों में आप (AAP) 91 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, कांग्रेस 17, भाजपा 02 और अन्य दल 07 सीटों पर आगे चल रहे हैं.
अगर यही रुझान नतीजों में बदल जाता है तो आम आदमी पार्टी को इसका काफी फायदा मिलेगा. अप्रैल में पंजाब की 5 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है. बहुमत आने पर इन 5 सीटों के लिए कांग्रेस अपने प्रत्याशियों को सांसद बना सकती है.
इन 5 सांसदों का खत्म हो रहा कार्यकाल
अप्रैल में कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा, शमशेर सिंह दूलो, नरेश गुजराल, अंबिका सोनी और अकाली दल से अलग हुए सुखदेव सिंह ढींढसा का कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है. इसके बाद अप्रैल में ही इन पांचों सीटों पर चुनाव होने हैं. ऐसे में आम आदमी पार्टी अपने 5 राज्यसभा सदस्यों को आसानी से राज्यसभा भेज सकती है.
2017 में 77 सीटें जीतकर सत्ता में लौटी थी कांग्रेस
जिन पांच राज्यों के नतीजे आज आ रहे हैं, उनमें 117 सीटों वाला पंजाब एकलौता राज्य है, जहां कांग्रेस सत्ता में है. पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 27 मार्च 2022 को समाप्त हो रहा है. यहां कांग्रेस ने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्दू की अगुवाई में चुनाव लड़ा तो वहीं आम आदमी पार्टी का नेतृत्व भगवंत मान ने किया. इस बार अकाली दल बसपा के साथ मिलकर चुनाव में उतरा तो वहीं बीजेपी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखदेव ढीढसा की पार्टी के साथ गठबंधन किया था. पंजाब में 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 77 सीटें जीतकर दस साल बाद सत्ता में लौटी थी, जबकि शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन ने केवल 18 सीटें जीती थीं. आम आदमी पार्टी 20 सीट जीतकर मुख्य विपक्षी दल बनी थी.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








