
पंजाब के बाद AAP का मिशन विस्तार, हिमाचल प्रदेश के चुनाव में उतारेगी उम्मीदवार!
AajTak
इस साल हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है. आम आदमी पार्टी पंजाब में भारी बहुमत से चुनाव जीतने के बाद अब हिमाचल प्रदेश में भी अपने उम्मीदवार उतार सकती है. बता दें की अरविंद केजरीवाल 6 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर जा सकते हैं.
दिल्ली के बाद पंजाब में भी प्रचंड जीत के साथ सत्ता पर काबिज हुई आम आदमी पार्टी (AAP) की नजरें अब अन्य राज्यों में विस्तार पर है. आम आदमी पार्टी अब हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी अपने उम्मीदवार उतार सकती है. आम आदमी पार्टी की एक टीम हिमाचल प्रदेश के दौरे पर पहुंची है. AAP की टीम सूबे के कई नेताओं के संपर्क में है.
जानकारी के मुताबिक, AAP की टीम कांगड़ा जिले के साथ ही सूबे के कई जिलों के नेताओं के संपर्क में है. AAP हिमाचल प्रदेश में अपना जनाधार मजबूत करना चाहती है. हिमाचल प्रदेश में AAP की गतिविधियां तेज होने के बाद अब प्रदेश के दोनों प्रमुख दल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में खलबली मच गई है. कांगड़ा जिले से आने वाले बीजेपी के नरेश वर्मानी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं.
6 अप्रैल को हिमाचल जा सकते हैं केजरीवाल AAP सूत्रों की मानें तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 6 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर जा सकते हैं. माना जा रहा है कि केजरीवाल की मौजूदगी में कांग्रेस और बीजेपी के कई बड़े नेता AAP में शामिल हो सकते हैं. पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली अप्रत्याशित जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी को टक्कर देने की तैयारी कर रही है. हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अब तक एक मजबूत तीसरे विकल्प की कमी थी. सूबे में आठ बार कांग्रेस और पांच बार बीजेपी ने सरकार बनाई है.
शिमला नगर निगम चुनाव लड़ सकती है AAP
हिमाचल प्रदेश में 1998 में हिमाचल विकास कांग्रेस नाम से एक दल उभरा था. इस पार्टी ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई भी, लेकिन बाद में ये दल बिखर गया और सूबे की सियासत में फिर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई ही रही. अब आम आदमी पार्टी तीसरा विकल्प देने की तैयारी में है. पार्टी शिमला नगर निगम के चुनाव से सूबे की चुनावी सियासत में कदम रख सकती है.
सोलन में मना पंजाब की जीत का जश्न आम आदमी पार्टी ने पंजाब की जीत का जश्न हिमाचल प्रदेश के सोलन में विजय संकल्प रैली निकालकर मनाया. इस रैली में कांग्रेस के भी कई नेता शामिल हुए. आम आदमी पार्टी की सोलन जिला प्रवक्ता प्रमिला कश्यप ने कहा कि भ्रष्टाचार से तंग पंजाब के लोगों ने AAP को 117 में से 92 सीटें दी. इसे लेकर हिमाचल प्रदेश के लोगों को जागरूक करने के लिए हमने ये रैली निकाली.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







