
पंजाब के इस गांव के किसान बने मिसाल, एक बार भी नहीं जलाई पराली
AajTak
पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं के बीच लुधियाना का चकमाफी जीरो स्टबल बर्निंग वाला गांव बन गया है. यहां के 40 प्रतिशत किसान इन-सीटू तकनीक के जरिए पराली निस्तारण का काम कर रहे हैं. वहीं 60 प्रतिशत किसान एक्स-सीटू तकनीक के जरिए पराली का निपटान कर रहे हैं.
पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं. अकेले मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृहनगर संगरूर में 201 पराली जलाने के मामले सामने आए हैं. अब तक किसानों से इसके एवज में 5 लाख 2500 रुपये का जुर्माना वसूला गया है. वहीं बठिंडा में भी पराली जलाने के भारी संख्या में मामले सामने आए हैं. इन सबके बीच लुधियाना का एक ऐसा गांव निकल कर सामने आया है, जहां पराली जलाने के एक भी मामला सामने नहीं आए हैं.
ऐसे बना ये गांव जीरो स्टबल बर्निंग गांव
लुधियाना का चकमाफी गांव पंजाब का जीरो स्टबल बर्निंग गांव बन गया है. यहां के 40 प्रतिशत किसान इन-सीटू तकनीक के जरिए पराली निस्तारण का काम कर रहे हैं. वहीं 60 प्रतिशत किसान एक्स-सीटू तकनीक के जरिए पराली का निपटान कर रहे हैं. किसान चार चरणों में इस प्रकिया को पूरा कर सकते हैं. किसान कंबाइन मशीन, मल्चर, अंबी हल, रोटावेटर का उपयोग कर पराली का निस्तारण कर रहे हैं.
पराली नहीं जलाने वाले किसानों को पुरस्कार
कृषि विकास अधिकारी संदीप सिंह कहते हैं कि किसान पराली जलाना बंद करें, इसको लेकर हम लगातार काम कर रहे हैं. अच्छा करने वाले किसानों को हम पुरस्कार भी दे रहे हैं जो पराली नहीं जलाने का सहारा ले रहे हैं.
किसानों को है फायदा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










