
'पंजाबी सबसे बड़े देशभक्त...,' बदसलूकी मामले में कंगना रनौत के बयान पर हरसिरमत कौर का रिएक्शन
AajTak
हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित BJP सांसद कंगना रनौत गुरुवार को तब सुर्खियों में आईं, जब चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक महिला सीआईएसएफ कांस्टेबल ने उन्हें थप्पड़ मार दिया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया. यह घटना तब हुई जब कंगना दिल्ली के लिए फ्लाइट लेने से पहले सुरक्षा जांच से गुजर रही थीं.
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बदसूलकी किए जाने से भड़कीं बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर अब बवाल मच गया है. कंगना ने कहा था कि पंजाब में बढ़ती आतंकी सोच चिंता की बात है. इस पर पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने नाराजगी जताई है. हरसिमरत ने कहा, पंजाबी सबसे बड़े देशभक्त हैं, जो सीमाओं पर और अन्नदाता के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं. हम बेहतर डिजर्व करते हैं.
हरसिमरत कौर बादल ने एक्स पर लिखा, मैं केंद्र सरकार से किसानों की शिकायतों पर ध्यान केंद्रित करने और किए गए वादों को पूरा करने का आग्रह करती हूं. किसी को भी पंजाबियों को आतंकवादी या उग्रवादी कहने और सांप्रदायिक विभाजन को बढ़ावा देने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. पंजाबी सबसे बड़े देशभक्त हैं, जो सीमाओं पर और अन्नदाता के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं. हम बेहतर डिजर्व करते हैं.
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर क्या हुआ है....
दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत गुरुवार को जब चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचीं तो वहां CISF की महिला सुरक्षाकर्मी कुलविंदर कौर ने बदसलूकी़ की और थप्पड़ मार दिया. सिक्योरिटी चेक के बाद CISF महिलाकर्मी ने थप्पड़ मारा और गालियां दीं. घटना के बाद आरोपी महिलाकर्मी को कस्टडी में ले लिया गया है. उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और सस्पेंड कर दिया गया है. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने घटना की अदालती जांच के आदेश दिए हैं. आरोपी महिला कर्मी का कहना था कि किसान आंदोलनकारियों के खिलाफ कंगना ने बयान दिया था. कौर का एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वो कह रही है कि कंगना ने 2020 में एक बयान दिया था कि किसान आंदोलन में जो महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं, उन्हें 100 या 200 रुपये दिए जाते हैं. उस समय प्रदर्शनकारियों में मेरी मां भी वहां बैठी थीं.
यह भी पढ़ें: क्या है कंगना रनौत का 4 साल पुराना बयान? जिससे भड़की CISF की महिला जवान ने मारा थप्पड़
आरोपी कुलविंदर कौर 2009 में सीआईएसएफ में भर्ती हुईं और 2021 से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात हैं. उसके पति भी इसी एयरपोर्ट पर तैनात हैं और सीआईएसएफ में हैं.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








