
पंजाबः जहां होनी है CM भगवंत मान की शपथ, वहां क्या हैं तैयारियां? कोई VVIP गेस्ट नहीं
AajTak
भगवंत मान 16 मार्च को दिन में करीब 12.30 बजे पंजाब के मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे. इसके लिए शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव खटकर कलां में तैयारियां अंतिम दौर में हैं.
पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार जीत दर्ज की है. पंजाब में प्रचंड जीत के बाद आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने भगत सिंह के गांव खटकर कलां में शहीद स्मारक पर शपथ लेने का ऐलान किया था. भगवंत मान 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं जिसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं.
होशियारपुर जिले के खटकर कलां गांव में भगत सिंह सिंह मेमोरियल से सटे एक बड़े ग्राउंड में सुरक्षा के लिए आसपास के जिलों से भी पुलिसकर्मियों को बुलाकर तैनात किया गया है. पूरा गांव और कार्यक्रम स्थल छावनी में तब्दील हो गया है. शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों पर भी बसंत का रंग साफ दिख रहा है. पंडाल को खास तौर पर पीले रंग से सजाया जा रहा है.
शपथ ग्रहण के लिए बनाए गए मुख्य मंच के नजदीक दाएं और बाएं अलग मंच बनाया गया है. मुख्य मंच के समीप बनाए गए एक मंच पर पंजाब के नवनिर्वाचित विधायक और AAP के बड़े नेता मौजूद रहेंगे. गौरतलब है कि भगवंत मान ने संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. बताया जाता है कि 16 मार्च को करीब 12.30 बजे खटकर कलां गांव में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
नहीं होगा कोई वीवीआई गेस्ट
भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में कोई वीवीआईपी गेस्ट नहीं होगा. सूत्रों की मानें तो दिल्ली की ही तरह पंजाब में भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए आम आदमी पार्टी ने किसी भी दूसरे राज्य के मुख्यमंत्री या किसी भी पार्टी के बड़े नेता को निमंत्रण नहीं दिया है. शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ ही आम आदमी पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे.
भगवंत मान से जनता को हैं उम्मीदें

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








