
'न विदेश से पत्नियां खरीदकर लाओ, न बांग्लादेश में डेटिंग-शादी करो...', चीन के नागरिकों के लिए एडवाइजरी
AajTak
पिछले साल पांच अगस्त को बांग्लादेश की तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना के तख्तापलट और उनके भागकर भारत आ जाने के बाद आठ अगस्त को मोहम्मद यूनुस को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का मुखिया बनाया गया था.
बांग्लादेश में इस समय राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई है. अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस के इस्तीफा देने की धमकी के बाद तेजी से बांग्लादेश में राजनीतिक घटनाक्रम बदले हैं. इस बीच बांग्लादेश में चीन के दूतावास ने अपने नागरिको को लेकर एडवाइजरी जारी की है.
बांग्लादेश में चीन के दूतावास ने चीनी नागरिकों को हिदायत दी है कि वे किसी विदेशी शख्स से शादी करने के लिए संबंधित कानून का सख्ती से पालन करें. बांग्लादेश के पुरुष या महिला से शादी करने के लिए मैचमेकिंग कराने वाले अवैध एजेंट्स से सावधान रहें और वीडियो प्लेटफॉर्म पर सीमापार डेटिंग कंटेंट से भ्रमित नहीं हों.
दूतावास ने चीन के नागरिकों को चेताते हुए कहा कि वे विदेशी पत्नी खरीदने से बचें और चीन के नागरिक बांग्लादेश में शादी करने से पहले दो बार सोचें.
बता दें कि बांग्लादेश में इस समय मोहम्मद यूनुस सरकार और सेना के बीच ठनी हुई है. बांग्लादेश में म्यांमार सीमा पर मानवीय गलियारा बनाने की योजना को लेकर सेना और सरकार आमने-सामने हैं. यूनुस की अगुवाई वाली सरकार ने अमेरिका के साथ गुप्त रूप से बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर एक मानवीय गलियारा बनाने को लेकर डील की थी लेकिन बांग्लादेश आर्मी चीफ ने इस पर नाराजगी जताई थी.
वहीं, बांग्लादेश में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. छात्र संगठनों से लेकर विपक्षी पार्टियों तक मोहम्मद यूनुस चारों तरफ से घिरे हुए हैं. प्रमुख विपक्षी पार्टी इसी साल के अंत में चुनाव करवाने की मांग कर रही है. विरोधी दलों ने महफूज आसिफ और खलीलुर्रहमान जैसे नेताओं को सरकार से बाहर किए जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










