
न घर न कार, केजरीवाल पर बीजेपी के शीशमहल के आरोप पर AAP दे रही सादगी की दुहाई
AajTak
अरविंद केजरीवाल की संपत्ति-वृद्धि पर भारतीय जनता पार्टी का सवाल अपनी जगह है, लेकिन - ‘न घर न कार’ बोलकर आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल की पुरानी नीली वैगनआर की यादें फिर से ताजा कर दी है.
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी ने नया हमला बोला है. बीजेपी ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से नामांकन के दौरान अरविंद केजरीवाल की तरफ से दाखिल हलफनामे को हमले का आधार बनाया है.
अब तक बीजेपी अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली में काम नहीं करने, चुनावी वादे पूरे नहीं करने, देश विरोधी ताकतों से संबंध रखने और शराब नीति के जरिये भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी के शासन को ‘आप-दा’ बताती आ रही थी - बीजेपी अब अरविंद केजरीवाल की संपत्ति पर सवाल उठाकर ‘शीशमहल’ वाले इल्जाम के बाद भ्रष्टाचार का नया आरोप लगा रही है.
आम आदमी पार्टी ने जवाबी हमले में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट पर बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा की संपत्ति पर सवाल उठाते हुए कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की है.
और सफाई में, अरविंद केजरीवाल के पास ‘न घर न कार’ होने का हवाला देते हुए उनके सेवा भाव और सादगी की दुहाई दी है.
बीजेपी का दावा है कि 2020-21 में अरविंद केजरीवाल की आय में 40 गुणा बढ़ोतरी हुई है. काउंटर अटैक में आम आदमी पार्टी का आरोप है कि पिछले पांच साल में प्रवेश वर्मा की संपत्ति की कीमत 2,600 फीसदी बढ़ गई है - जहां तक संपत्ति की कीमत बढ़ने की बात है, तो बढ़ने की वजह क्या बाजार नहीं हो सकता?
अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाते हुए दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा कह रहे हैं, ये बढ़ोतरी समझ से परे है, क्योंकि उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में बतौर विधायक मिलने वाले वेतन को अपनी आय का एकमात्र स्रोत बताया है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








