
न्यूयॉर्क में आतंकी हमले के लिए ISIS संग साजिश रहा था पाकिस्तानी नागरिक, कनाडा से हुआ गिरफ्तार
AajTak
पाकिस्तानी नागरिक को एक नामित विदेशी आतंकवादी संगठन को सहायता और संसाधन प्रदान करने का प्रयास करने के आरोप में कनाडा में अरेस्ट किया गया है. अगर आरोपी दोषी पाया साबित हो जाता है तो उसे अधिकतम 20 साल की जेल की सजा हो सकती है.
कनाडा में रहने वाले एक पाकिस्तानी नागरिक को इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड अल-शम (आईएसआईएस) को मदद और संसाधन मुहैया करने के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इसे लेकर अमेरिकी न्याय विभाग ने एक बयान जारी करते हुए इसकी जानकारी दी है.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 20 वर्षीय मोहम्मद शाहजेब खान के रूप में हुई है जिसने कथित तौर पर 7 अक्टूबर के आसपास न्यूयॉर्क शहर में आतंकवादी हमले की योजना बनाई थी. अटॉर्नी जनरल मेरिक बी गारलैंड ने बताया कि आईएसआईएस के नाम पर अधिक से अधिक यहूदियों को मारने के इरादे से से यह आतंकी हमले की योजना बनाई गई थी.
अमेरिकी यहूदी केंद्र थे निशाने पर
एफबीआई निदेशक क्रिस्टोफर रे ने कहा, "आरोपी कथित तौर पर इजरायल पर हमास के भयानक हमले के लगभग एक साल बाद अमेरिका में यहूदी लोगों को मारने का लक्ष्य रखा था. इस जांच का नेतृत्व एफबीआई ने किया था. मुझे खान की योजना को विफल करने के लिए एफबीआई टीम और हमारे सहयोगियों द्वारा किए गए शानदार काम पर गर्व है,"
यह भी पढ़ें: 'तुम्हें आजादी पसंद थी, तुमसे छीन ली गई..', 11 महीने से जिनके घरवाले हमास के बंधक हैं, उनके परिवारों की आपबीतियां
रे ने कहा, "एफबीआई अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगी ताकि आईएसआईएस या अन्य आतंकवादी संगठनों के नाम पर हिंसा करने वालों की जांच की जा सके और उन्हें जवाबदेह ठहराया जा सके. आतंकवाद से लड़ना एफबीआई की सर्वोच्च प्राथमिकता है." शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शाहजेब खान ने कनाडा से न्यूयॉर्क शहर जाने की कोशिश की, जहां उसका इरादा ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में एक यहूदी केंद्र पर आईएसआईएस के समर्थन के साथ सामूहिक गोलीबारी करने का था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







