
न्यूयॉर्क में अपने रेस्टोरेंट के खाने का लुत्फ उठाने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, Photos
AajTak
प्रियंका चोपड़ा ने अपने रेस्टोरेंट सोना में खाना खाते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने फैंस को दिखाया कि वह क्या खा रही हैं. प्रियंका चोपड़ा ने डोसा और उसके साथ सांभर और चटनी की तस्वीर शेयर की. इसके अलावा प्रियंका पकौड़े संग अन्य व्यंजनों का लुत्फ उठाती हुई भी नजर आईं.
प्रियंका चोपड़ा जोनस आखिरकार लंदन में अपनी शूटिंग के काम को खत्म करने के बाद अमेरिका वापस लौट चुकी हैं. प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं और लंदन में रहते हुए वह अपने फैंस को तस्वीरों और वीडियो के जरिए अपडेट दे रही थीं. अब प्रियंका अपने न्यूयॉर्क स्थित घर में लौट गई हैं. ऐसे में उन्होंने अपने रेस्टोरेंट सोना में डिनर भी किया.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












