
न्यूड सीन देकर मचाया हंगामा, दाउद संग जुड़ा नाम, कहां थीं मंदाकिनी, वापसी की कर रहीं तैयारी
AajTak
राम तेरी गंगा मैली फेम एक्ट्रेस मंदाकिनी अचानक से बॉलीवुड फिल्मों से गायब हो गए थीं. अब बीस साल बाद मंदाकिनी अपने कमबैक का मन बना रही हैं. मंदाकिनी एक बेहतरीन स्क्रिप्ट की तलाश में हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1985 में आई फिल्म राम तेरी गंगा मैली से की थी. फिल्म में मंदाकिनी के किरदार को हर किसी ने नोटिस किया. इसके रिलीज होते ही रातों-रात पॉपुलर हो गई थीं. हालांकि मंदाकिनी का करियर बहुत लंबा नहीं चल पाया. अब खबर है कि वो सालों बाद फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं. डेब्यू फिल्म में मंदाकिनी की पॉपुलैरिटी को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा था कि आगे चलकर वे भी टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार होंगी. हालांकि मंदाकिनी भी वन फिल्म वंडर साबित हुईं और कुछ फिल्में करने के बाद वे कभी नजर नहीं आईं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












