
न्यासा के सीक्रेट बॉयफ्रेंड पर बोलीं काजोल- अजय देवगन अच्छी शॉटगन के साथ तैयार हैं
AajTak
'फीट अप विद द स्टार्स' शो में काजोल से पूछा गया कि अगर वह न्यासा को उनके सीक्रेट बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ लें तो वह कैसे रिएक्ट करेंगी. काजोल को यह सवाल कुछ कास पसंद नहीं आया, लेकिन उन्होंने जवाब में कहा कि अजय देवगन शॉटगन के साथ तैयार रहेंगे. काजोल कहती हैं कि दरवाजे पर आपको अजय देवगन, वह भी एक अच्छी शॉटगन के साथ खड़े नजर आएंगे जो लड़के लिए खतरनाक होगी.
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल हाल ही में एक चैट शो में आईं, जहां उन्होंने अपनी बेटी को लेकर खुलकर बात की. बता दें कि अजय देवगन और काजोल के दो बच्चे हैं- युग और न्यासा देवगन. न्यासा अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं. मुंबई में भी यह स्पॉट होती हैं तो इनके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगते हैं. बता दें कि इस चैट शो में काजोल से न्यासा के सीक्रेट बॉयफ्रेंड के बारे में सवाल किया है, जिसके जवाब में उन्होंने अजय देवगन का नाम लेते हुए रिप्लाई किया.
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












