
नौकरी के बदले सेक्स! इस देश में कई लड़कियां हो रहीं एड्स का शिकार
AajTak
जिम्बाब्वे की आर्थिक हालत बेहद खराब हो चुकी है. देश में 90 प्रतिशत बेरोजगारी है. हताश युवा पैसे देकर अनौपचारिक नौकरियां कर रहे हैं. लड़कियों से पुरुष मालिक नौकरी के बदले में सेक्स की मांग कर रहे हैं. इस चक्कर में कई लड़कियां गंभीर बीमारियों का चपेट में आ रही हैं.
दक्षिण अफ्रीकी देश जिम्बॉब्वे सालों से भयंकर गरीबी और बेरोजगारी से जूझ रहा है. देश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी बेरोजगार है. निराश होकर युवा रिश्वत के रूप में कुछ पैसे देकर निम्न स्तर की नौकरियां करने पर मजबूर हैं. लेकिन लड़कियों के लिए मुश्किलें और ज्यादा हैं क्योंकि उन्हें नौकरी पाने के लिए पहले नौकरी देने वालों के साथ शारीरिक संबंध बनाने पड़ रहे हैं जिससे कई लड़कियां एड्स जैसी गंभीर बीमारियों की शिकार होती जा रही है.
नॉर्मन चिसुंगा वैसे ही कुछ युवाओं में से एक हैं जो नौकरी की तलाश में फरवरी 2019 में अपना गांव छोड़ राजधानी हरारे अपने चाचा के पास पहुंचे. उन्हें नौकरी की सख्त जरूरत थी. उनके चाचा राजधानी के सबसे घनी आबादी वाले शहर मबारे में एक व्यापारी का काम करते हैं.
24 वर्षीय चिसुंगा ने अलजजीरा से बातचीत में बताया कि साल 2017 में उन्होंने हाई स्कूल डिप्लोमा किया था. उन्होंने कहा, 'मैं किसी भी तरह की नौकरी करना चाहता था लेकिन कहीं कोई नौकरी ही नहीं थी.'
चिसुंगा की तरह ही जिम्बाब्वे का हर युवा नौकरी की तलाश में है लेकिन किसी को कोई काम नहीं मिल रहा. देश के 1 करोड़ 40 लाख लोगों में से अधिकांश लोग आजीविका के लिए किसी न किसी असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं क्योंकि देश में लोगों को कोई नौकरी नहीं मिल रही.
इधर, चिसुंगा की किस्मत अच्छी रही कि हरारे पहुंचने के कुछ हफ्तों के बाद उन्हें नौकरी मिल गई. उनके चाचा ने उर्वरक बनाने वाली एक स्थानीय कंपनी में उन्हें काम दिला दिया. लेकिन इस नौकरी के लिए घूस के रूप में उन्हें कुछ पैसे देने पड़े. उन्हें नौकरी की जरूरत थी, इसलिए नौकरी देने वाले को पैसे देने पड़े. चिसुंगा कहते हैं, 'मैं अपने गांव वापस नहीं जाना चाहता था.'
चिसुंगा को छह महीने के कॉन्ट्रैक्ट की नौकरी के लिए सौ अमेरिकी डॉलर रिश्वत देने को कहा गया. लेकिन उनके पास उतने पैसे नहीं थे तो पहले उन्होंने छह हफ्ते की नौकरी के लिए 30 अमेरिकी डॉलर (12 हजार जिम्बाब्वे डॉलर) का भुगतान किया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







