
नोबेल शांति पुरस्कार के लिए एलन मस्क का नॉमिनेशन, जानें क्यों इस यूरोपीय सांसद ने आगे बढ़ाया नाम
AajTak
नॉमिनेशन की इस खबर के बाद एलन मस्क के समर्थकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. Dogecoin क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े एक डिज़ाइनर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के उनके प्रयासों को मान्यता देते हुए एलन मस्क को 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है.'
यूरोपीय संसद (MEP) के स्लोवेनियाई सदस्य ब्रैंको ग्रिम्स ने आधिकारिक रूप से दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार और टेस्ला, स्पेसएक्स और एक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क को 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया है. ग्रिम्स के अनुसार, यह नॉमिनेशन अभिव्यक्ति की आजादी के समर्थन में मस्क के निरंतर प्रयासों और वैश्विक शांति में उनके योगदान को मान्यता देने के लिए किया गया है.
ब्रैंको ग्रिम्स ने मस्क को किया नॉमिनेट
ब्रैंको ग्रिम्स ने इस प्रस्ताव की पुष्टि करते हुए कहा, 'आज सफलतापूर्वक यह प्रस्ताव पेश किया गया कि एलन मस्क, जो लगातार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मौलिक मानवाधिकार और शांति का समर्थन कर रहे हैं, उन्हें 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जाए.' उन्होंने इस नॉमिनेशन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, 'इस चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट में मदद करने वाले सभी सह-प्रस्तावकों और सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद.'
समर्थकों के बीच जबरदस्त उत्साह
नॉमिनेशन की इस खबर के बाद एलन मस्क के समर्थकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. Dogecoin क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े एक डिज़ाइनर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के उनके प्रयासों को मान्यता देते हुए एलन मस्क को 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है.'
क्या है पूरी प्रक्रिया?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









