
नोट की 'कीमत' थी महज 9 हजार रुपये, बिका 1 करोड़ 33 लाख में!
AajTak
ऐसा माना जाता है कि इस तरह के नोट, 10 से भी कम संख्या में दुनिया में हैं. शुरुआत में इस एक नोट की नई कीमत लाखों में आंकी गई थी, लेकिन यह एक करोड़ रुपये से अधिक में बिका.
एक नोट जिसकी कीमत, छपे मूल्य के हिसाब से, 9600 रुपए के करीब थी, दुर्लभ होने की वजह से यह 1 करोड़ 33 लाख रुपए से भी अधिक में बिका.
वॉलेंटियर पॉल वायमैन 'ऑक्सफाम' एनजीओ के साथ कार्यरत हैं. वह ब्रिटेन के एसेक्स में मौजूद ब्रेंटवुड शाखा में काम करते हैं. उन्होंने ही दानपात्र वाले बॉक्स में इस अनोखे नोट को देखा था.
'द इंडिपेंडेट' की रिपोर्ट के मुताबिक, ये दुर्लभ नोट तब छपा था जब ब्रिटेन का फिलिस्तीन पर शासन था. यह नोट 100 'फिलिस्तीनी पाउंड' का था. नोट पर छपने की तारीख 1927 दर्ज है.
पॉल वॉयमैन को जब ये नोट मिला तो उन्होंने नीलामी करने वाले लोगों से संपर्क किया. इन लोगों ने इसकी कीमत 28 लाख रुपए से ज्यादा आंकी.
पॉल वॉयमैन ने कहा कि जब उन्हें ये नोट मिला तो उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि जो चीज उनके हाथ में है, वह वाकई दुर्लभ है. लेकिन, जब ये 1 करोड़ 35 लाख रुपए की कीमत के आसपास बिका तो उन्हें इस बात पर विश्वास भी गया.
दुनिया भर से कई लोगों ने लिया हिस्सा वैसे, इस नोट को लेकर अमेरिका, मिडिल ईस्ट के तमाम लोगों ने अपनी रुचि दिखाई. स्पिंक ऑक्शन हाउस (Spink auction House) के एलेन फंग जो बैंकनोट स्पेशलिस्ट हैं, उन्होंने बताया कि इस तरह के 10 से भी कम नोट इस समय अस्तित्व में होंगे.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










