
नोएडा: रात को 12 बजे दौड़ रहा था युवक, लिफ्ट लेने से किया इनकार, बताई दिल जीतने वाली वजह
AajTak
युवक का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक युवक सेना में भर्ती होने के लिए रात को नोएडा की सड़कों पर दौड़ की प्रैक्टिस कर रहा है. उसने बताया कि वो जॉब के कारण वक्त नहीं निकाल पाता और इसी तरह रोज अपने काम के बाद दौड़कर घर जाता है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हुआ है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक युवक सेना में भर्ती होने के लिए रात को नोएडा की सड़कों पर दौड़ की प्रैक्टिस कर रहा है. उत्तराखंड मूल के फिल्मकार विनोद कापड़ी ने इसका वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. उन्होंने 19 साल के इस युवक को कार से घर छोड़ने का ऑफर भी दिया. लेकिन युवक ने उनसे लिफ्ट लेने से इनकार कर दिया.
सोशल मीडिया पर जिसने भी इस वीडियो को देखा उसने युवक के हौसले की जमकर तारीफ की. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लड़के ने अपने कंधे पर बैग टांगा हुआ है और सड़क पर तेजी से दौड़ रहा है. रात के 12 बजे युवक को इस तरह दौड़ते देख विनोद कापड़ी ने उसे लिफ्ट देने का ऑफर दिया. लेकिन युवक ने मुस्कुराते हुए इनकार कर दिया. और कहा कि वह दौड़ते हुए ही अपने घर तक जाएगा.
फिर जब कापड़ी ने पूछा कि तुम काम क्या करते हो? तो युवक ने बताया कि वह नोएडा सेक्टर-16 के McDonalds में काम करता है. जब उन्होंने रात के समय इस तरह दौड़ने का कारण पूछा तो युवक ने कहा कि वह सेना में भर्ती होना चाहता है और काम की वजह से उसे प्रैक्टिस करने का टाइम नहीं मिल पाता. जिस वजह से वह ड्यूटी खत्म करके घर इसी तरह जाता है. इससे उसकी दौड़ने की प्रैक्टिस हो जाती है.
This is PURE GOLD❤️❤️ नोएडा की सड़क पर कल रात 12 बजे मुझे ये लड़का कंधे पर बैग टांगें बहुत तेज़ दौड़ता नज़र आया मैंने सोचा किसी परेशानी में होगा , लिफ़्ट देनी चाहिए बार बार लिफ़्ट का ऑफ़र किया पर इसने मना कर दिया वजह सुनेंगे तो आपको इस बच्चे से प्यार हो जाएगा ❤️😊 pic.twitter.com/kjBcLS5CQu
वीडियो में देखे गए इस युवक का नाम प्रदीप मेहरा है जो कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा का रहने वाला है. विनोद कापड़ी ने इस दौरान उस युवक से काफी सवाल पूछे. जिनके जवाब सुनकर कापड़ी भी भावुक हो उठे. युवक ने बताया कि उसकी मां का इलाज चल रहा है और वह अस्पताल में भर्ती हैं. यहां वह अपने भाई के साथ रहता है. और रोजाना इसी तरह 10 किलोमीटर दौड़ता है.
युवक की बातें सुनकर कापड़ी उसकी हिम्मत की दाद देते हैं. आखिरी में उसे 'ऑल द बेस्ट' बोलकर वह आगे निगल जाते हैं. कापड़ी ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रविवार को शेयर किया. इस वीडियो को अब तक करीब 1 लाख 40 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







