
नोएडा में 2 बच्चों की गला रेतकर हत्या, सेक्टर-34 के अरावली ग्रीन एरिया में मिलीं डेडबॉडी
AajTak
यूपी के नोएडा में दो छोटे बच्चों की गला रेतकर हत्या करने की घटना सामने आई है. पुलिस को नोएडा के सेक्टर 34 के बिलबांग स्कूल के सामने अरावली ग्रीन एरिया में दोनों बच्चों की लाश मिली है.
उत्तर प्रदेश के नोएडा में दो मासूम बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी गई. नोएडा में डबल मर्डर की इस वारदात से सनसनी फैल गई है. पुलिस ने बच्चों के शव बरामद कर लिए हैं. अब पुलिस बच्चों के परिवार वालों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है. दोनों बच्चों का कत्ल बेरहमी के साथ किया गया है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर कातिल कौन है और उसने मासूम बच्चों की हत्या क्यों की? पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












