
नोएडाः प्राधिकरण ने मुक्त कराई नर्सरी के नाम पर कब्जाई गई 70 करोड़ की जमीन
AajTak
नोएडा प्राधिकरण की भू-माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी है. इसी अभियान के तहत सेक्टर-43 में 9 स्थानों पर अवैध रूप से नर्सरी के नाम से अस्थायी रूप से कब्जा की गई जमीन को खाली करा लिया गया. इस मिशन के लिए बड़ी संख्या में लोगों को लगाया गया था.
नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु माहेश्वरी की सख्ती और भू-माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी है. इसी अभियान के तहत सेक्टर-43 में 9 स्थानों पर अवैध रूप से नर्सरी के नाम से अस्थायी रूप से कब्जा की गई जमीन को खाली कराया गया. इस जमीन की कीमत 70 करोड़ आंकी गई है. नोएडा के ग्राम-छलैरा बांगर और सदरपुर में नोएडा प्राधिकरण की अर्जित और कब्जा प्राप्त भूमि पर अवैध रूप से करीब 11463.00 वर्ग मीटर पर नर्सरी संचालित थी, जिसे नोएडा प्राधिकरण की वर्क सर्किल, भूलेख विभाग की टीम की ओर से नोएडा पुलिस बल के साथ मिलकर अवैध रूप से संचालित नर्सरी को ध्वस्त करते हुए खाली कराया गया.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












