
नॉर्थ कोरिया में कोरोना के डरावने आंकड़े, 24 घंटे में दो लाख के पार केस, 6 लोगों की मौत
AajTak
नॉर्थ कोरिया के हालात पर WHO ने चिंता जताई है. WHO ने कहा कि यहां जिस तरह बिना वैक्सीन लगवाए लोगों में कोरोना फैल रहा है, वो बेहद चिंताजनक है.
नॉर्थ कोरिया में कोरोना बेकाबू हो चुका है. मंगलवार को यहां 232,880 नए मामले सामने आए, जबकि 24 घंटे में छह लोगों के मौत की पुष्टि हुई है. ये सभी बुखार की चपेट में हैं. नॉर्थ कोरिया में कोरोना के इस भयानक मंजर के लिए तानाशाह किम जोंग उन ने अधिकारियों को जिम्मेदार बताया है. उसने दवा की सप्लाई को तेज करने के लिए जवानों को लगाने का आदेश दिया है.
वहीं, नॉर्थ कोरिया के हालात पर WHO ने चिंता जताई है. WHO ने कहा कि यहां जिस तरह बिना वैक्सीन लगवाए लोगों में कोरोना फैल रहा है, वो बेहद चिंताजनक है. बता दें कि नॉर्थ कोरिया में वायरस फैलने से पहले किम के सामने चीन और WHO ने कोविड वैक्सीन के कई प्रस्ताव रखे थे, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया.
बता दें कि नॉर्थ कोरिया में कोरोना का पहला केस आने के बाद से लॉकडाउन लगा दिया गया है, गुरुवार को वहां कोरोना का पहला केस आया था. उत्तर कोरिया पिछले दो सालों से कह रहा था कि उसके यहां कोरोना के कोई मामले नहीं हैं, लेकिन हालात बेहद चिंताजनक हो गए हैं.
वहीं, उत्तर कोरिया में लोगों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, टीचर्स और मेडिकल स्टूडेंट्स को बुखार के लक्षण वाले लोगों की पहचान करने के लिए लगाया गया है. ताकि लोगों को क्वारंटीन किया जा सके.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







