'नैरेटिव बनाकर राज्य को बदनाम करने की कोशिश की गई', हनीमून मर्डर केस पर बोले मेघालय CM कोनराड संगमा
AajTak
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना भले ही दुखद और निंदनीय हो, लेकिन इसके बाद जो नैरेटिव बना वह बेहद पक्षपातपूर्ण और खतरनाक था. जब यह नैरेटिव बना, तो एक पूरे राज्य और समुदाय को कलंकित करने की कोशिश की गई. यह हमारे लोगों को गहरे रूप से आहत करता है. कुछ जिम्मेदार एजेंसियों ने बेहद गैर-जिम्मेदाराना बयान दिए, जिससे स्थिति और अधिक संवेदनशील हो गई.
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने हाल ही में इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या के बाद उठे विवाद पर अपनी गहरी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि इस जघन्य अपराध को लेकर जिस तरह का नैरेटिव गढ़ा गया, उसने न केवल मेघालय बल्कि पूरे पूर्वोत्तर भारत की छवि को धूमिल किया है. संगमा ने स्पष्ट कहा कि एक व्यक्ति की क्रूर हत्या को पूरे राज्य और समुदाय को बदनाम करने के लिए इस्तेमाल किया गया, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना भले ही दुखद और निंदनीय हो, लेकिन इसके बाद जो नैरेटिव बना वह बेहद पक्षपातपूर्ण और खतरनाक था. जब यह नैरेटिव बना, तो एक पूरे राज्य और समुदाय को कलंकित करने की कोशिश की गई. यह हमारे लोगों को गहरे रूप से आहत करता है. कुछ जिम्मेदार एजेंसियों ने बेहद गैर-जिम्मेदाराना बयान दिए, जिससे स्थिति और अधिक संवेदनशील हो गई.
पुलिस की पेशेवर जांच की सराहना
कोनराड संगमा ने मेघालय पुलिस की जांच की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि भले ही यह मामला संवेदनशील था और काफी दबाव था, लेकिन पुलिस ने अत्यंत पेशेवर ढंग से जांच करते हुए पूरे मामले को सुलझाया. पुलिस ने न केवल केस को सुलझाया बल्कि राज्य की छवि को पुनर्स्थापित करने का भी काम किया है.
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि घटना के बाद सोहरा (चेरापूंजी) में स्थानीय लोगों ने मृतक राजा रघुवंशी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा भी आयोजित की थी. यही हमारी पहचान है.
बेहद कठिन था जांच का भूगोल

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.