
नेहा मर्डर केस: लव जिहाद पर बोलीं फैयाज की मां- एक दूसरे से करते थे प्यार, IAS बनाना चाहती थी!
AajTak
कर्नाटक के हुबली जिले के विद्यानगर में हुए नेहा हिरेमत मर्डर केस की वजह से पूरे सूबे में बवाल हो रहा है. लोग इसे लव जिहाद का मुद्दा बताकर गुनहगार को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं. आरोपी की मां ने लव जिहाद से साफ इनकार किया है. उनका कहना है कि नेहा और फैयाज एक-दूसरे से प्यार करते थे.
कर्नाटक के हुबली जिले के विद्यानगर में हुए नेहा हिरेमत मर्डर केस की वजह से पूरे सूबे में बवाल हो रहा है. लोग इसे लव जिहाद का मुद्दा बताकर गुनहगार को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं. नेहा के परिजनों ने कहा है कि उनकी बेटी के साथ जो हुआ वैसा किसी और के साथ नहीं होना चाहिए. जरूरत पड़े तो सरकार इसके लिए कानून बनाए और आरोपी फैयाज से पूछताछ कर इसकी वजहों को समझने की कोशिश करे. उधर आरोपी की मां ने लव जिहाद से साफ इनकार किया है. उनका कहना है कि नेहा और फैयाज एक-दूसरे से प्यार करते थे.
फैयाज की मां मुमताज ने कहा, ''मैं अपने बेटे की ओर से कर्नाटक के सभी लोगों से माफी मांगती हूं. मैं लड़की के माता-पिता से भी माफी मांगती हूं. वो मेरी बेटी की तरह थी. मैं भी उसके परिवार की तरह उतना ही दुखी हूं. मेरे बेटे ने जो किया वो गलत है. इसके लिए उसे दंड मिलना चाहिए. उसने हमारा सिर शर्म से झुका दिया है. वह पांच दिन पहले (13 अप्रैल) को यह कहकर घर से निकला था कि वो घर बैठे-बैठे तंग आ गया है. नौकरी ढूंढने जा रहा है. मुझे हत्या के बारे में तब पता चला जब एक परिचित ने फोन करके मुझसे टेलीविजन चालू करने के लिए कहा.''
मुमताज ने कहा, ''नेहा एक अच्छी लड़की थी. फैयाज और नेहा न केवल अच्छे दोस्त थे, बल्कि एक-दूसरे से प्यार भी करते थे. ये बात मुझे पिछले एक साल से पता थी. यह एकतरफा प्यार नहीं था. मेरा बेटा उससे शादी करने के लिए तैयार था. लेकिन मैंने उससे कहा था कि पहले वो अपने करियर पर ध्यान दे. वो पढ़ने में बहुत होशियार है. नेहा भी समझदार थी. मैं चाहती थी कि वे दोनों आईएएस की तैयारी करें. लेकिन उसने हमारा सिर शर्म से झुका दिया है.. उसने जो किया है, उसके लिए उसे भुगतना होगा. एक मां होने के नाते मैं जानती हूं कि नेहा का परिवार किस तरह के दुख में है.''
नेहा के पिता निरंजन हिरेमत ने इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जतााय है, लेकिन साथ ही कहा है कि अगर एक पार्षद होने के बावजूद उनके परिवार में ऐसा हो सकता है, तो फिर आम लोगों कितने खतरे में हैं इसका अंदाज़ा आसानी से लगाया जा सकता है. दरअसल, कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है और जिस लड़की का कत्ल हुआ है उसके पिता भी कांग्रेस पार्टी के नेता हैं. ऐसे में सरकार और उसकी कार्यशैली पर सवाल उठाए जाने लगे हैं. भाजपा ने सिद्धारमैया सरकार पर हमला बोला है. कांग्रेस पर कानून-व्यवस्था की कीमत पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया है.
यह भी पढ़ें: MCA छात्रा ने किया प्यार से इनकार, सिरफिरे ने कॉलेज कैम्पस में कर दी हत्या

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







