
नेहा मर्डर केस: क्या 2023 विधानसभा चुनावों से सबक सीखेगी कर्नाटक भाजपा?
AajTak
कर्नाटक में नेहा मर्डर केस को लेकर बीजेपी आक्रामक हो गई है. पर जिस तरह विधानसभा चुनावों के पहले बजरंग बली से लेकर हिजाब, ईदगाह मैदान आदि मुद्दे को जीवित करने की कोशिश असफल साबित हुई थी, क्या बीजेपी उससे सबक सीखेगी?
कर्नाटक में बीजेपी को स्थापित करने में हिंदू-मुस्लिम मुद्दे की बड़ी अहमियत रही है.शायद यही कारण है कि हुबली में हुए नेहा हिरेमत मर्डर केस को लेकर एक बार फिर बीजेपी कर्नाटक की सियासत को उबाल रही है. पर जिस तरह बीजेपी को पिछले विधानसभा चुनावों में ध्रुवीकरण की कोशिशें के बावजूद मुंह की खानी पड़ी थी उससे लगता नहीं कि यह फॉर्मूला इस बार भी काम करने वाला है.
राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच इस मुद्दे को लेकर चुनावी माइलेज की जंग चल रही है. कांग्रेस को चिंता है कि अगर कहीं से भी सरकार बीजेपी के दबाव में आ गई तो परंपरागत मुस्लिम वोटर्स के नाराज होने का खतरा है. दूसरी ओर बीजेपी इस मुद्दे के बहाने हिंदुओं के ध्रुवीकरण का सपना देख रही है. दो दिन पहले ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हुबली जाकर पीड़िता के परिवार से मुलाकात की है. पीएम नरेंद्र मोदी ने भी कर्नाटक की एक रैली में इशारों इशारों में इस कांड से कर्नाटकवासियों को चेताया.
दूसरी ओर कांग्रेस भी फूंक फूंक कर कदम रख रही है. अब बताया जा रहा है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने नेहा के पिता निरंजन हिरेमत को कॉल करके माफी मांगी है. उन्होंने फोन पर निरंजन से कहा कि इस मामले को लेकर वो बहुत दुखी हैं. वो इस दुख की घ़ड़ी में उनके साथ खड़े हैं. नेहा के पिता ने सरकार की कार्रवाई पर संतोष जताया है.तो क्या मान लिया जाए कि नेहा मर्डर केस पर चुनावी जंग खत्म हो चुकी है. शायद नहीं . क्योंकि यही तो राजनीति है. जहां हम समझते हैं कि खेल खत्म हो चुका है वहीं से राजनीति दांव पेच की शुरूआत होती है.
कर्नाटक बीजेपी के लिए ध्रुवीकरण की प्रयोगशाला रही है
हुबली में ईदगाह मैदान बीजेपी के लिए ध्रुवीकरण की एक प्रयोगशाला रही है. 1991 में रथयात्रा और अयोध्या में बाबरी मस्जिद के ढांचे को गिराने के बाद संघ और बीजेपी ने हुबली ईदगाह मैदान पर अंजुमन-ए-इस्लाम के दावे के खिलाफ कमर कस ली थी. 1992 में जब बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी और नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर के लाल चौक पर झंडा फहराया था, तभी ईदगाह मैदान में भी झंडारोहण होना था.प्रशासन ने भारी बल प्रयोग से ईदगाह मैदान में तिरंगा फहराने से रोक दिया. फिर 1994 में बीजेपी नेता उमा भारती ने यही कोशिश की, पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने को आतुर भीड़ पर गोलियां बरसा दीं और पांच लोगों की जान चली गई.
1994 में कांग्रेस के वीरप्पा मोइली कर्नाटक के मुख्यमंत्री थे. ईदगाह मैदान विवाद में हिंसा के बाद अनंत कुमार ने मोइली हटाओ अभियान छेड़ दिया. 1994 के चुनाव में बीजेपी को 40 सीटों पर जीत मिली. जो पूर्व में मिली सफलता से 10 गुना थी. बाद में बीजेपी ने दक्षिण में पहली बार कर्नाटक में सरकार बनाने में सफलता पाई.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







