
नेहरू-एडविना के पत्रों को नहीं जारी करेगी ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी, ब्रिटिश कोर्ट का फैसला
AajTak
ब्रिटेन की एक अदालत ने कहा है कि साउथैम्पटन यूनिवर्सिटी नेहरू-एडविना और माउंटबेटेन से जुड़े कुछ खास दस्तावेजों को जारी नहीं करेगी. क्योंकि इससे भारत-पाकिस्तान के साथ ब्रिटेन के संबंध प्रभावित हो सकते हैं.
ब्रिटेन के एक ट्रिब्यूनल ने जवाहर लाल नेहरू और माउंटबेटेन की पत्नी एडविना के बीच आदान-प्रदान हुए पत्रों को एक ब्रिटिश लेखक को देने से मना कर दिया है. ब्रिटिश लेखक एंड्रयू लाउनी ने ब्रिटिश कोर्ट से लार्ड माउंटबेटेन और लेडी माउंटबेटेन की निजी डायरी और एडविना माउंटबेटेन और जवाहर लाल नेहरू के बीच लिखे गए पत्रों को रिलीज करने की मांग की थी.
ब्रिटेन के फर्स्ट टायर ट्रिब्यूनल (इनफॉरमेशन राइट्स) जज सोफी बकले ने लेखक एंड्रयू लाउनी की अपील को खारिज कर दिया. इस फैसले के बाद लेखक एंड्रयू लाउनी ने कहा कि मैं नहीं समझता हूं कि कुछ भी सनसनीखेज बचा है, ये गैर मामूली चीजों के लिए बड़ी कानूनी लड़ाई थी."
बता दें कि लार्ड माउंटबेटेन भारत में ब्रिटेन के आखिरी वायसराय थे. भारत को आजादी के दिनों में उनका अहम रोल था. इस दौरान उनकी पत्नी एडविना माउंटबेटेन भी भारत में रहती थीं.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार ट्रब्यूनल ने पाया कि साउथहैंम्पटन यूनिवर्सिटी के पास नेहरू और एडविना के बीच भेजे गए चिट्ठियां नहीं हैं. जज ने पाया कि यूनिवर्सिटी लॉर्ड बेब्रोर्न की तरफ से कुछ पेपर्स को संभाल कर रखे हुई थी. यूनिवर्सिटी के पास विकल्प था कि वो इन पत्रों को 100 पाउंड में खरीद सकता था लेकिन ऐसा नहीं किया गया.
बता दें कि लेखक लाउनी ने इस केस को लड़ने के लिए अपने 3 लाख पाउंड खर्च किए. उन्होंने क्राउड फंडिंग भी की. उन्होंने कहा कि वे लोग जो छिपाने की कोशिश कर रहे थे उनमें से उनकी नजर में ज्यादातर चीजें पब्लिक डोमेन में पहले से ही हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार लाउनी को शक है कि दस्तावेजों के जिन हिस्सों को जारी नहीं किया गया है वो पाकिस्तान और भारत से जुड़े हैं. और इनमें संभवत: मुहम्मद अली जिन्ना के लिए एडविना माउंटबेटेन की गहरी नापसंदगी दिखती है.
लेखक लाउनी ने कहा, 'एडविना की प्रकाशित डायरी में जिन्ना के मनोरोगी (Psychopath) होने का जिक्र है, मुझे नहीं लगता कि इससे पाकिस्तान से संबंध प्रभावित होंगे. '

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.







