
नेवी में 20 फीसदी महिला अग्निवीर होंगी, जानें तीनों सेनाओं में अभी कितनी महिलाएं?
AajTak
नौसेना ने कहा है कि इस साल 20 फीसदी महिला अग्निवीरों को भर्ती किया जाएगा. तीनों सेनाओं में सबसे ज्यादा महिलाएं नौसेना में ही हैं. जानें किस सेना में कितनी महिलाएं हैं?
चार साल के लिए सेना में भर्ती के लिए लाई गई 'अग्निपथ योजना' में महिलाओं को भी भर्ती किया जाएगा. इस साल नौसेना में 3 हजार 'अग्निवीरों' की भर्ती होगी. इनमें से 20% यानी लगभग 600 महिला अग्निवीर होंगी. अग्निपथ योजना से सेना में जुड़ने वालों को अग्निवीर कहा जाएगा.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अग्निपथ योजना का ऐलान 14 जून को किया था. इस योजना के तहत 17.5 से 21 साल के युवाओं को चार साल के लिए तीनों सेनाओं में भर्ती किया जाएगा. हालांकि, इस साल 23 साल तक के युवाओं को छूट दी गई है. चार साल बाद इनमें से 25% अग्निवीर सेना में बरकरार रहेंगे और बाकी सेवा मुक्त हो जाएंगे.
अग्निपथ योजना के तहत तीनों सेनाओं में इस साल 46 हजार युवाओं को भर्ती किया जाएगा. इनमें से 40 हजार युवा थल सेना में भर्ती होंगे. योजना के तहत युवाओं की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस साल के आखिर तक अग्निवीरों का पहला बैच भी मिल जाएगा.
नौसेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए 1 जुलाई से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं. एप्लीकेशन विंडो 15 से 30 जुलाई तक खुली रहेगी. एग्जाम और फिजिकल टेस्ट अक्टूबर के बीच में होंगे, जबकि 21 नवंबर से ट्रेनिंग शुरू होगी.
इसी बीच नौसेना के एक अधिकारी ने कहा है कि इस साल 3 हजार अग्निवीरों को भर्ती की जाएगा, जिसमें 20 फीसदी महिलाएं होंगी.
साल 1992 तक महिलाओं को तीनों सेनाओं में सिर्फ मेडिकल कोर में भर्ती किया जाता था. लेकिन, जुलाई 1992 के बाद से महिलाओं को सेनाओं की कुछ शाखाओं में शॉर्ट सर्विस कमीशन अफसर के रूप में भर्ती किया जाने लगा. शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत महिलाएं 10 या 14 साल तक सेना में सेवाएं देती थीं और फिर उन्हें रिटायर कर दिया जाता था. लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब महिलाओं को पुरुषों की तरह परमानेंट कमीशन भी दिया जाएगा.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







