
नेपाल में नारायणहिटी पैलेस म्यूजियम पर विरोध-प्रदर्शन पर बैन, राजशाही बहाल करने की मांग कर रहे राजा के समर्थक
AajTak
नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित नारायणहिटी पैलेस के आस-पास शुक्रवार से लेकर 8 जुलाई तक विरोध प्रदर्शनों और सार्वजनिक सभाओं पर प्रतिबंध लगाया गया है. यह कदम राजशाही समर्थकों के प्रदर्शन के बीच सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए उठाया गया है.
नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित नारायणहिटी पैलेस के आसपास शुक्रवार को प्रदर्शन और सार्वजनिक सभाओं पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है. यह कदम राजशाही को वापस बहाल करने के लिए चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच लिया गया है. यह प्रतिबंध शनिवार से शुरू होकर 8 जुलाई तक प्रभावी रहेगा.
मुख्य जिला अधिकारी ऋशिराम तिवारी द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि प्रतिबंध केशरमहाल चौक से लेकर नारायणहिटी पैलेस म्यूजियम के दक्षिणी द्वार तक लागू रहेगा. इस क्षेत्र में जया नेपाल मोड़ और महेन्द्र प्रतिमा होते हुए म्यूजियम के दक्षिणी द्वार तक का मार्ग भी शामिल है. इन इलाकों में सभी तरह के विरोध प्रदर्शन, धरनों, रैलियों और सभाओं पर कानूनी पाबंदी रहेगी.
यह भी पढ़ें: भारत-नेपाल बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल की तैनाती, आतंकी खतरे से निपटने की तैयारी
इससे पहले इसी तरह के प्रतिबंध राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति निवास और संसद भवन सहित भद्रकाली और सिंह दरबार के आसपास भी लगाए गए थे. यह प्रतिबंध राजधानी में राजशाही समर्थकों द्वारा चलाए जा रहे विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर लगाया गया है.
राजशाही सिस्टम को दोबारा बहाल करने, हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग
राजशाही समर्थक समूहों में प्रमुख है राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (Rastriya Prajatantra Party - RPP) शामिल है, जो नेपाल की पांचवीं सबसे बड़ी पार्टी है. ये समूह 2008 में समाप्त हुई राजशाही सिस्टम को दोबारा बहाल करने और नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग कर रहे हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









