
नेपाल के नए राष्ट्रपति को जिनपिंग ने दी बधाई, इस बधाई संदेश में छिपी है भारत के लिए सिरदर्दी
AajTak
नेपाल में रामचंद्र पौडेल सोमवार को राष्ट्रपति बने हैं. पौडेल को भेजे बधाई संदेश में शी जिनपिंग ने कहा है कि वह दोनों देशों के बीच पारंपरिक मित्रता को आगे बढ़ाने, आपसी राजनीतिक विश्वास को मजबूत करने और उच्च गुणवत्ता वाले बेल्ट एंड रोड सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए उनके साथ काम करने को तैयार हैं.
चीन में तीसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद शी जिनपिंग अपनी महात्वाकांक्षी योजना बेल्ट रोड इनिशिएटिव को आगे बढ़ाने के लिए फिर से सक्रिय हो गए हैं. इसके लिए जिनपिंग ने कूटनीतिक पहल शुरू कर दी है. जिनपिंग ने भारत के सबके नजदीकी पड़ोसी नेपाल के नए राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को बधाई दी है और बेल्ट रोड परियोजना का जिक्र किया है.
78 वर्षीय रामचंद्र पौडेल सोमवार को नेपाल के तीसरे राष्ट्रपति बने हैं. पौडेल को भेजे बधाई संदेश में शी जिनपिंग ने कहा है कि वह दोनों देशों के बीच पारंपरिक मित्रता को आगे बढ़ाने, आपसी राजनीतिक विश्वास को मजबूत करने और उच्च गुणवत्ता वाले बेल्ट एंड रोड सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए उनके साथ काम करने को तैयार हैं.
नेपाल के राष्ट्रपति को भेजा बधाई संदेश
जिनपिंग ने अपने संदेश में कहा, '1955 में राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से, उनके संबंधों ने स्वस्थ और स्थिर विकास बनाए रखा है, बड़े और छोटे देशों के बीच शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व, दोस्ती और पारस्परिक सहायता का एक अच्छा उदाहरण स्थापित किया है.'
जिनपिंग के बधाई संदेश में छिपा है भारत के लिए संदेश
अपने तीसरे पांच वर्षीय कार्यकाल के लिए फिर से चुने गए राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि वह चीन-नेपाल संबंधों के विकास को बहुत महत्व देते हैं और दोनों देशों के बीच पारंपरिक दोस्ती को आगे बढ़ाने के लिए पौडेल के साथ काम करने को तैयार हैं. वे आपसी राजनीतिक विश्वास को मजबूत करना और उच्च गुणवत्ता वाले बेल्ट एंड रोड सहयोग को आगे बढ़ाना चाहते हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









