
नेपाल के डिप्टी PM और गृहमंत्री रबी लामिछाने फर्जी नागरिकता केस में दोषी करार, SC ने पद से किया बर्खास्त
AajTak
नेपाल के उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री रबी लामिछाने की मुश्किलें बढ़ गई हैं. नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने लामिछाने को डिप्टी पीएम और गृहमंत्री के पद से बर्खास्त कर दिया है. हाल ही में दायर एक याचिका में लामिछाने पर दोहरी नागरिकता रखने का आऱोप लगाया गया था. इसी केस में सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है.
नेपाल के उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री रबी लामिछाने की मुश्किलें बढ़ गई हैं. नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने लामिछाने को डिप्टी पीएम और गृहमंत्री के पद से बर्खास्त कर दिया है. नेपाल की सर्वोच्च अदालत ने नागरिकता और पासपोर्ट मामले में रबी लामिछाने को दोषी पाया है.
नेपाल की सर्वोच्च अदालत ने रबी लामिछाने का सांसद पद भी रद्द कर दिया है. लिहाजा रबी को अब मंत्री, सांसद और पार्टी अध्यक्ष के पद से भी हटना होगा. राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रबी लामिछाने 2022 में हुए आम चुनाव के बाद उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री बने थे. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बर्खास्त कर दिया है.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि रबी द्वारा नेपाली नागरिक के रूप में किए गए सभी कार्य अवैध होंगे. दरअसल, याचिका में कहा गया था कि लामिछाने ने अमेरिकी नागरिकता छोड़ने के बाद नेपाली नागरिकता हासिल नहीं की थी. वहीं संवैधानिक बेंच के इस फैसले के बाद लामिछाने का मंत्री और सांसद का पद रद्द हो गया है. इसी तरह लामिछाने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष बनने के लिए भी अयोग्य हैं.
लामिछाने के संसद सदस्य होने की पात्रता पर सवाल उठाते हुए वकील रबिराज बसौला और अन्य ने 14 दिसंबर को एक याचिका दायर कर लामिछाने की सदस्यता रद्द करने की मांग की थी. याचिका में लामिछाने पर दोहरी नागरिकता रखने का आऱोप लगाया गया था.
ये भी देखें

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.









