
नेपाल: केपी ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े Gen-Z युवा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
AajTak
नेपाल में Gen-Z युवाओं को गिरफ्तार किया गया है. दरअसल Gen-Z युवा तत्कालीन प्रधानमंत्री पी शर्मा ओली और तत्कालीन गृहमंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. जिसके बाद उन्हें आज अरेस्ट कर लिया गया.
नेपाल में Gen-Z युवाओं के आंदोलन को एक महीने पूरा हो गया है. लेकिन इसके बावजूद भी कुछ युवा प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में आज पुलिस ने कुछ युवाओं को गिरफ्तार कर लिया. ये युवा तत्कालीन प्रधानमंत्री पी शर्मा ओली और तत्कालीन गृहमंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे.
आज सुबह से ही माइतीघर मंडला में प्रदर्शन कर रहे एक दर्जन युवाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया. ये युवा 8 और 9 सितंबर को काठमांडू सहित देशभर में हुए प्रदर्शन में गोली लगने से मारे गए युवाओं की मौत के लिए जिम्मेदार तत्कालीन सरकार के शीर्ष नेताओं की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे.
ओली की चुनौती
वहीं दूसरी ओर, Gen-Z विद्रोह के कारण सत्ता से बाहर किए गए पूर्व प्रधानमंत्री पी शर्मा ओली आज खुलेआम अपने समर्थकों के साथ शहर में घूमते नजर आए. उन्होंने कहा कि यदि सरकार और पुलिस प्रशासन में हिम्मत है, तो उन्हें गिरफ्तार करके दिखाए.
राजनीतिक तनाव बढ़ा
इस घटनाक्रम के बाद काठमांडू में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है. Gen-Z युवा लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार पर दबाव बना रहे हैं कि वह पी शर्मा ओली और रमेश लेखक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










