
नेपाल का नया नोट क्यों भड़का सकता है दिल्ली और काठमांडू के बीच तनाव, चीन से क्या है कनेक्शन?
AajTak
नेपाल ने हाल में सौ रुपए का नोट रीडिजाइन करवाया, जिसमें वे इलाके दिखाए गए हैं, जो भारत का प्रशासनिक हिस्सा हैं. यह करेंसी एक चीनी कंपनी छाप रही है, जिसमें लिपुलेख, लिंपियाधुरा और कालापानी जैसे इलाके शामिल हैं. चीन की इस हरकत के साथ ही दोनों देशों के बीच चला आ रहा सीमा विवाद एक बार फिर उभर आया.
पड़ोसी देश नेपाल ने एक बार फिर ऐसी हरकत की, जिससे भारत में नाराजगी दिखने लगी. दरअसल वहां की सरकार ने 100 रुपए के नोट पर उत्तराखंड के भारतीय हिस्सों को अपने यहां शामिल दिखा गया. ये नोट एक चीनी कंपनी छाप रही है, इससे भी इरादों में साजिश की महक आ रही है. लगभग 372 वर्ग किलोमीटर के विवादित क्षेत्र पर भारत और नेपाल दोनों ही अपना दावा करते रहे. हालांकि ये इलाके उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में शामिल हैं.
नई करेंसी के लिए चीन का चुनाव ही शक पैदा करने वाला है. काठमांडू के सेंट्रल बैंक ने चीनी कंपनी चाइना बैंकनोट प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन को ठेका देते हुए उससे सौ रुपए के नोट छापने का ठेका दिया. इसमें नोट की रीडिजाइनिंग से लेकर छपाई और सप्लाई तक शामिल हैं. इसकी 300 मिलियन कॉपीज नेपाल जाएंगी. यानी लगभग पूरे देश में यही नोट होगा. लंबे-चौड़े करेंसी करार में नेपाल का नया नक्शा होगा, जिसमें विवादित क्षेत्र भी शामिल हैं.
ये फैसला इसी साल मई में पुष्प कमल दहल सरकार के समय लिया गया था. बता दें कि काठमांडू के सेंट्रल बैंक के पास नोटों की डिजाइन बदलने का अधिकार है, लेकिन इसके लिए उसे सरकारी मंजूरी चाहिए होती है. अब सरकार बदलने के बाद भी नोटों को उसी तरह जारी करने की खबर चिंता में डालने वाली है. याद दिला दें कि कोविड के दौरान नेपाल ने नया राजनैतिक नक्शा भी जारी किया था, जिसमें उसने लिपुलेख, लिंपियाधुरा और कालापानी को अपने में शामिल बताया. तब भी भारत ने कड़ा विरोध किया था.
नेपाल और भारत के बीच सीमा विवाद सौ साल से भी पुराना है, जब दोनों देशों के बीच सुगौली संधि पर हस्ताक्षर हुए थे. इस समय भारत पर अंग्रेजों का कब्जा था. भारत, नेपाल और चीन बॉर्डर से लगे इलाके में एक घाटी है, जो नेपाल और भारत में बहने वाली काली नदी का उद्गम भी है. ये क्षेत्र कालापानी भी कहलाता है. यहीं पर लिपुलेख और लिंपियाधुरा दर्रा हैं.
संधि के तहत काली नदी के आर-पार के हिसाब से दोनों देशों की सीमाएं तय हुईं. इसके तहत नदी के पश्चिमी हिस्से को भारत का माना गया, जबकि पूर्वी इलाका नेपाल का हुआ. यहां तक तो ठीक है, लेकिन दोनों देशों के बीच नदी के उद्गम को लेकर ही विवाद रहा. इसी आधार पर काठमांडू और नई दिल्ली दोनों ही कालापानी पर अपना दावा करते रहे. हालांकि तीनों की विवादित क्षेत्र दशकों से भारत का प्रशासनिक हिस्सा हैं.
कालापानी, लिंपियाधुरा और लिपुलेख तीनों ही इलाके उत्तराखंड के कुमाऊं में पिथौरागढ़ का हिस्सा हैं. यहां के लोग भारतीय नागरिक हैं, उनके यही पहचान पत्र हैं, और वे भारत में ही टैक्स भरते रहे.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







