
'नेता पार्टी से बड़े हो गए थे, इसलिए लगातार हारी कांग्रेस', MP में जीतू पटवारी का बड़ा बयान
AajTak
जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से नेता बड़े हो गए तो पार्टी हारने लगी. इसलिए राहुल गांधी और खड़गे जी ने निर्णय लिया कि जो ताकत प्रदेश कांग्रेस के पास है, उसे अब कार्यकर्ताओं को देकर जिला और ब्लॉक अध्यक्ष का चयन किया जाएगा.
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पार्टी की लगातार हार के लिए कुछ नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है. हरदा जिले के दौरे पर संगठन चुनाव के तहत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने इशारों में कहा कि कुछ नेता पार्टी से बड़े हो गए थे, जिसके कारण कांग्रेस ने लगातार 5 विधानसभा चुनाव, 5 लोकसभा चुनाव और स्थानीय पंचायत, नगरपालिका और नगर निगम चुनावों में हार का सामना किया है.
जीतू पटवारी ने कहा, ''कांग्रेस पार्टी से नेता बड़े हो गए तो पार्टी हारने लगी. इसलिए राहुल गांधी और खड़गे जी ने निर्णय लिया कि जो ताकत प्रदेश कांग्रेस के पास है, उसे अब कार्यकर्ताओं को देकर जिला और ब्लॉक अध्यक्ष का चयन किया जाएगा. कार्यकर्ताओं को गंभीर रहना होगा.'' उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन चुनाव में सक्रिय रहकर सही व्यक्ति का चयन करने की अपील की.
संगठन को मजबूत करने की कवायद प्रदेश में कांग्रेस के सृजन अभियान के तहत संगठन को मजबूत करने की कोशिश चल रही है. हालांकि, पटवारी के बयान से लगता है कि पार्टी के भीतर सबकुछ ठीक नहीं है. उन्होंने पूर्व नेताओं पर इशारों में निशाना साधते हुए कहा कि अब कांग्रेस पहले वाली नहीं रही. उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव भी यह समझ गए हैं कि यह पुरानी कांग्रेस नहीं है.
BJP पर हमला, किसानों के मुद्दे उठाए पटवारी ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए जमकर प्रहार किया. उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों की फसलों को समर्थन मूल्य पर नहीं खरीद रही. हालांकि, जब कांग्रेस ने आंदोलन शुरू किया और विपक्ष की भूमिका निभाई, तो मुख्यमंत्री ने मूंग खरीदी की घोषणा की.
पटवारी ने तंज कसते हुए कहा, ''मुख्यमंत्री कहते हैं कि उन्होंने कांग्रेस के डर से मूंग खरीदी शुरू नहीं की, बल्कि वे किसान हितैषी हैं. अगर वे किसान हितैषी हैं, तो गेहूं 2700 रुपये और धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल क्यों नहीं खरीदते?''
उन्होंने लाड़ली बहना योजना पर भी सरकार को घेरा. पटवारी ने कहा, ''लाड़ली बहनों को 3000 रुपये देने का वादा था, लेकिन 1250 रुपये दिए जा रहे हैं. रक्षाबंधन पर 250 रुपये देने की बात कह रहे हैं, जबकि 250 रुपये में तो एक किलो मिठाई भी नहीं आती.''

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







