
नेतन्याहू के घर के करीब गिरा लेबनान से आया ड्रोन, एयर डिफेंस को भेदने में रहा कामयाब
AajTak
इजरायल में एक इमारत पर लेबनान से हिज्बुल्ला ड्रोन हमला किया गया है और इसके जरिए प्रधानमंत्री नेतन्याहू के घर को निशाना बनाने की कोशिश की है. इजरायली सुरक्षा बलों ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा है कि ड्रोन से किया गया हमला एक खुले इलाके में जा गिरा.
हिज्बुल्ला ने लेबनान से इजरायल की इमारत पर ड्रोन अटैक किया है. इस हमले के जरिए प्रधानमंत्री नेतन्याहू के घर को निशाना बनाने की कोशिश की है. इजरायल में हाइफा कैसरिया इलाके में यह हमला किया गया.
इजरायली सुरक्षा बलों ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा है कि ड्रोन एक खुले इलाके में गिरा जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ है. आईडीएफ का कहना है कि आज सुबह हाइफा क्षेत्र में बजने वाले वॉर्निंग सायरन लेबनान से दागे गए रॉकेट से बज उठे थे.
इज़रायली मीडिया के अनुसार, दक्षिणी हाइफ़ा के कैसरिया में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निवास स्थान के पास एक ड्रोन में धमाका हुआ है.
लक्ष्य को भेदने में सक्षम था ड्रोन
जो जानकारी सामने निकलकर सामने आ रही है उससे पता चला है कि ड्रोन सीधे अपने लक्ष्य को हिट करने में सक्षम था. इजरायली सुरक्षा बलों ने स्वीकार किया कि ड्रोन ने उसका एयर डिफेंस सिस्टम हमले को रोकने में विफल रहा जिसकी वजह से यह हमला हुआ. को भेद दिया और उसके इलाके में घुस गया.
सुरक्षाबलों ने ने इसे बड़ी सुरक्षा चूक माना है क्योंकि एक ड्रोन हाइफ़ा के बाहरी इलाके में इसकी तलाश कर रहे सैन्य हेलीकॉप्टर के ठीक बगल से उड़ रहा था.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.









