
नेतन्याहू का गाजा पर पूर्ण कब्जे का आदेश, हमास के हथियारों को लेकर अधर में लटका सीजफायर
AajTak
नेतन्याहू ने गाजा में हमास के सैन्य ढांचे को पूरी तरह नष्ट करने और क्षेत्र पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करने का निर्देश दिया है. उन्होंने अप्रैल 2025 में गोलानी ब्रिगेड को राफाह, बेत हनून और बेत लाहिया जैसे क्षेत्रों में हमास के बचे हुए ठिकानों को खत्म करने का आदेश दिया था.
इजरायल और मिस्र की सीमा पर बसी गाजापट्टी एक तरफ जहां भूख से बिलख रही हैं. वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन ने गाजा पर पूर्ण कब्जे को मंजूरी दे दी है. नेतन्याहू के इस फैसले से हमास के साथ सीजफायर को लेकर चल रही बातचीत अधर में लटकती नजर आ रही है.
*/ /*-->*/
इजरायल की मीडिया के मुताबिक, गाजा पर फुल कैप्चर के नेतन्याहू के प्लान को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. उनकी कैबिनेट में शामिल कई मंत्रियों का कहना है कि नेतन्याहू ने गाजा को लेकर निजी चैट में 'गाजा पर कब्जे' जैसी टर्म का इस्तेमाल किया है, जो बताता है कि वह गाजा को बख्शने के मूड में नहीं है.
इतना ही नहीं नेतन्याहू ने गाजा में हमास के सैन्य ढांचे को पूरी तरह नष्ट करने का भी निर्देश दिया है. उन्होंने अप्रैल 2025 में गोलानी ब्रिगेड को राफाह, बेत हनून और बेत लाहिया जैसे क्षेत्रों में हमास के बचे हुए ठिकानों को खत्म करने का आदेश दिया था.
इजरायली सेना ने दावा किया है कि गाजा के लगभग 70 फीसदी हिस्से पर उनका कब्जा हो चुका है. गोलानी ब्रिगेड जैसे विशेष दस्तों को हमास के हथियारों और सुरंगों को नष्ट करने का काम सौंपा गया है. नेतन्याहू का लक्ष्य हमास को सैन्य और शासन दोनों स्तरों पर खत्म करना है. उन्होंने गाजा के विसैन्यीकरण (demilitarization) और हमास के पूर्ण खात्मे को अपनी प्राथमिकता बताया है.
नेतन्याहू के मंसूबों से सीजफायर वार्ता की राह में रोड़ा

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.








