
नेटफ्लिक्स शो Bridgerton 2 में Shah Rukh Khan की रायचंद फैमिली का साथ, जानें कैसे?
AajTak
नेटफ्लिक्स शो Bridgerton के सीजन 2 के साथ शो के मेकर्स एक नई और बढ़िया एल्बम लेकर आ रहे हैं. इस नई एल्बम में करण जौहर की एक पॉपुलर मूवी का गाना भी शामिल है. शो के क्रिएटर Chris Van Dusen ने अपने इंटरव्यू में इस बारे में बताया है.
नेटफ्लिक्स शो Bridgerton के सीजन 2 का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. 2020 में शुरू हुए Bridgerton के पहले सीजन को दर्शकों से ढेर सारा प्यार मिला था. Bridgerton क्रिसमस 2020 पर रिलीज हुआ था और ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स का सबसे पॉपुलर शो बना गया था. इस शो की स्टोरी, इंटिमेट सीन्स और एक्टर्स के साथ-साथ इसके म्यूजिक के भी खूब चर्चे हुए थे. अब सीजन 2 के साथ भी शो के मेकर्स एक नई और बढ़िया एल्बम लेकर आ रहे हैं. इस नई एल्बम में शाहरुख खान की एक पॉपुलर मूवी का गाना भी शामिल है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












